For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने अश्विन को माना बड़ा प्लस प्वाइंट, बताया क्यों हैं खास

नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने चार साल बाद भारत की अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट टीम में वापसी की। उन्होंने 3 नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में कदम रखा। आखिरी बार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रारूप खेलने के बाद, अश्विन एक उंगली की चोट के बाद वापसी नहीं कर पाए थे। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 14 रन देकर 2 विकेट लिए। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने माना कि अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम में होना हमेशा एक बड़ा प्लस प्वाइंट होता है।

यह भी पढ़ें- रोहित ने द्रविड़ को बताया भारतीय क्रिकेट का दिग्गज, नए कोच के साथ काम करने में आएगा मजा

उसके लिए एक चुनौतीभरा मैच था

उसके लिए एक चुनौतीभरा मैच था

रोहित ने अफगानिस्तान पर भारत की 66 रन की शानदार जीत के बाद कहा, "आपने आज उसकी बेहतरीन गेंदबाजी देखी। उसने क्रिकेट भी काफी खेला है, साथ में विकेट भी लिए हैं। वह यह भी जानता है कि यह उसके लिए एक चुनौतीभरा मैच था क्योंकि वह तीन या चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहा था। लेकिन वह लगातार आईपीएल खेल रहा था और वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा था और वह हमारे लिए विकेट लेने का विकल्प है।"

वह विकेट लेने आता है

वह विकेट लेने आता है

रोहित ने कहा, "हर बार जब आप उसे गेंद देते हैं, तो वह विकेट लेने आता है ना कि सिर्फ 6 गेंदें फेंककर बचने का प्रयास करता है। जब आपके पास उनके जैसा कोई टीम में होता है तो इससे हमें फायदा होता है। वह अपनी गेंदबाजी को वास्तव में अच्छी तरह से समझता है, वह अच्छी फॉर्म में आईपीएल से बाहर आ रहा है। इसलिए, मुझे खुशी है कि वह आज हमारी सफलता में योगदान दे सका और मुझे उम्मीद है कि वह अगले कुछ मैचों में भी ऐसा ही कर सकता है।"

इंग्लैंड दाैरे पर अश्विन के चयन पर नहीं हुई थी बात

इंग्लैंड दाैरे पर अश्विन के चयन पर नहीं हुई थी बात

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अश्विन के चयन के बारे में बातचीत की थी, इसपर रोहित ने कहा, "मेरे और अश्विन के बीच पूरे यूके दौरे के दौरान बातचीत थी जहां हमें अपने बच्चों को ले जाना था। क्रिकेट के बारे में हमारी बात नहीं हुई थी, उनकी दो खूबसूरत बेटियां हैं, मेरी एक बेटी है, और हम केवल चर्चा कर रहे थे कि हमें अपने ऑफ टाइम के दौरान किस थीम पार्क में जाना चाहिए। "

वहीं अफगानिस्तान पर भारत की जीत ने उनके नेट रन रेट को अच्छा बना दिया है। अब भारत का सामना 5 नवंबर को स्कॉटलैंड से होगा और उसके बाद 8 नवंबर को नामीबिया से होगा। हालांकि, भारत का भाग्य अब उनके हाथ में नहीं है क्योंकि उन्हें दोनों मैच जीतने की जरूरत है और यह भी उम्मीद है कि न्यूजीलैंड अपने शेष दो मैचों में से कम से कम एक हार जाए, जिसमें यदि दोनों टीमें छह अंकों पर बराबरी पर रहेंगी, तो नेट रन रेट खेल में आएगा। बता दें कि इस मैच से पहले अश्विन ने 28 अगस्त 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में विकेट हासिल किया था। उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। आज वह संन्यास के बाद मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 16:16 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+