युवी के इस डैशिंग लुक पर कसम से कौन ना मर मिटे..गजब
नई दिल्ली। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को लोग फैशन आईकान कहते थे, एक वक्त था जब युवी की एक झलक पाने के लिए लड़कियां घंटो धूप में खड़ा रहा करती थीं लेकिन पिछले काफी वक्त से युवराज सिंह बेहद सादगी भरे अंदाज में लोगों के सामने आ रहे थे जिसके पीछे कारण शायद उनका टीम में सेलेक्ट ना होना था।
लेकिन लगता है कि एशिया कप, टी20 विश्वकप और आईपीएल खेलने से युवी का पुराना अंदाज वापस आ गया हैं। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि टीम इंडिया के कभी कैसेनोवा कहे जाने वाले युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने नये लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। युवी ने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से नया हेयर कट कराया जिसमें वो काफी कूल नजर आ रहे हैं।
युवी ने अपने इस बदलाव के लिए हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम को थैंक्यू भी कहा है। कसम से ..इस लुक को देखकर लग रहा है वाकई..में ओल्ड युवी इस नाउ बैक...हाय उनके इस रूप पर कसम से कौन ना मर मिटे।..
आप भी देखिये युवी का यह मस्त-मस्त रूप...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

