भारतीय टीम की वेस्टइंडीज में मस्ती, ये तस्वीरें हुईं वायरल
एंटिगो। पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम कैरेबियन देश में मस्ती का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। चाहें वो परिवार के साथ मस्ती हो या फिर टीममेट्स के साथ। गौरतलब है कि भारतीय टीम के साथ उनका परिवार भी वेस्टइंडीज गया है। धोनी की बेटी जीवा और शिखर धवन का बेटा जोरावर भी अपनी मस्ती के चलते शोसल मीडिया में खूब चर्चा का विषय रहते हैं।
| |
ये किसे पकड़ लिया उमेश यादव ने?
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उमेश यादव दो बड़े-बड़े केकड़े हाथ में पकड़े हुए हैं।
|
जब रोहित को मिला उनका पुराना यार!
रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिया गया है। हालांकि रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ वेस्टइंडज में आराम फरमा रहे हैं। रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ वेस्ट इंडीज में रह रहे अपने एक दोस्त से मिलने पहुंचे। उन्होंने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
|
केदार जाधव का नया लुक, धवन ने किया खुलासा
बल्लेबाज केदार जाधव ने अपना हेयर स्टाइल बदल लिया है। हालांकि इस बात की जानकारी जाधव ने नहीं बल्कि भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने दी। शिखर धवन ने केदार जाधव के साथ मस्ती करते हुए ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
बोटिंग का मजा ले रहे हैं चाइनामैन कुलदीप
भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आयलैंड पर स्पीड बोट का मजा लिया। उन्होंने अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
|
धवन के बेटे के साथ पांड्या की मस्ती
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बेटा जोरावर हमेशा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसी क्रम में हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शिखर धवन के बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
