For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फुटबाॅलरों के हेयरस्टाइल काॅपी करते हैं ये खिलाड़ी, रोहित ने किया खुलासा

नई दिल्ली। स्पेनिश लीग ला लिगा ने गुरुवार को रोहित शर्मा को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। जोस एंटोनियो काचाजा, मैनेजिंग डायरेक्टर, ला लिगा इंडिया ने घोषणा की कि रोहित शर्मा लीग के पहले गैर-फुटबॉलर ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। रोहित शर्मा, जिनके पास एकदिवसीय और टेस्ट के लिए यह साल शानदार रहा है, ने कहा कि वह बेहद खुश थे जब ला लिगा ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहा।

रोबित ने कहा, "बड़े होने के दौरान मैंने बहुत सारे फुटबॉल मैच देखे हैं। यह हमेशा क्रिकेट से अच्छा ब्रेक था।" रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम में एमएस धोनी को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का दर्जा दिया। उन्होने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी टीम में एमएस धोनी सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी हैं।" जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबालरों को कापी करते हैं।

उन्होंने कहा, ''श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबाल के शौकीन है। वे फुटबालरों की हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं। उनके पसंदीदा फुटबालर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिदान और रीयाल मैड्रिड का नाम लिया। रोहित चाहते हैं कि रीयाल मैड्रिड चैम्पियंस ट्राफी जीते। फीफा विश्व कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है। उन्होंने कहा, ''इसलिए नहीं कि मैं ला लिगा से जुड़ा हूं। मुझे जिनेदीन जिदान का खेल बहुत पसंद है। उन्हें देखकर ही मैं फुटबाल का शौकीन बना। स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं।'' रोहित को ला लिगा क्लब रीयाल मैड्रिड का भारत में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह ला लिगा के इतिहास में पहले गैर भारतीय हैं जिसे ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Story first published: Friday, December 13, 2019, 11:01 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+