For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा की जिंदगी की पहली कमाई, ओपनर ने बताया- कितनी थी रकम, कैसे किया खर्च

नई दिल्ली: इंसान की जिंदगी में उसकी पहली कमाई हमेशा मायने रखती है, जिसकी वो ताउम्र याद रखता है। भारत में पहली कमाई को लेकर कई तरह की श्रद्धाएं भी हैं। कोई अपनी पहली कमाई मां को लाकर देता है तो कोई मंदिर में दान करता है। कोई गरीबों में इसको बांट देता है तो कोई पार्टी में इंजॉय करता है। सबके विश्वास और लाइफस्टाइल अलग है, आइए देखते हैं भारत के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा की पहली कमाई क्या उनको याद है और उन्होंने वो कैसे खर्च की?

रोहित की पहली कमाई सैलरी से नहीं हुई थी-

रोहित की पहली कमाई सैलरी से नहीं हुई थी-

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आयोजित सवाल-जवाब सत्र में अपनी पहली तनख्वाह की राशि और उन्होंने इसे कैसे कमाया, इसका खुलासा किया।

"आपकी पहली तनख्वाह कितनी थी और आपको यह किस उम्र में मिला? आपने इसे कैसे खर्च किया, दोस्तों या परिवार के साथ? " एक यूजर ने उनसे ट्विटर पर पूछा

रोहित ने जवाब दिया कि उनकी पहली कमाई वास्तव में तनख्वाह नहीं थी बल्कि 50 रुपये की नकद राशि थी जो उन्हें अपनी सोसाइटी के पास कुछ स्थानीय मैच खेलने के दौरान मिली थी।

वड़ा-पाव खाकर दोस्तों संग खर्च कर दिए पैसे-

वड़ा-पाव खाकर दोस्तों संग खर्च कर दिए पैसे-

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जवाब दिया, "मेरी पहली तनख्वाह वास्तव में 50 रुपये नकद थी जिसे मैंने अपनी सोसाइटी के पास मैच खेलने के लिए जीता था और जाहिर है कि मैं मेरे दोस्तों के साथ सड़क किनारे वड़ा पाव खाकर इसको खर्च कर रहा था।"

इस वजह से BCCI अभी भी जारी नहीं कर रहा है UAE में होने वाले IPL 2020 का पूरा शेड्यूल

इसी सत्र में, डैशिंग बल्लेबाज रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ को उस गेंदबाज के रूप में चुना, जिसका वह सामना करना चाहते हैं।

30 वर्षीय रोहित आज बेहिसाब कमाई करते हैं। उन्होंने खुद को क्रिकेट की दुनिया में बेहतरीन बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक के रूप में स्थापित किया है, जो अकेले बीसीसीआई से सालाना 7 करोड़ रुपये कमा रही है।

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते दिखेंगे रोहित जल्दी ही-

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते दिखेंगे रोहित जल्दी ही-

मुंबई का यह आकर्षक बल्लेबाज भारत के लिए आखिरी बार जनवरी में खेला था तब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 आई श्रृंखला में रोहित दिखाई दिए थे। रोहित ने 41 गेंदों पर 60 रन बनाए और नाबाद रहे, इससे बाद वह पिंडली की चोट के शिकार हो गए।

रोहित अगली बार मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए एक्शन में नजर आएंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13वें संस्करण में मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे जो 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है।

Story first published: Wednesday, August 5, 2020, 12:50 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+