For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शमी की सफलता में क्या है बिरयानी का रोल, रोहित ने VIDEO में किया खुलासा

विशाखापट्टनम: मोहम्मद शमी ने जब से पिछले कुछ सालों से अपनी फिटनेस पाई है वे सफलता के घोड़े पर सवार हैं। टेस्ट फार्मेट में तो खासकर उनका जवाब नहीं रहा है। वहीं, रोहित शर्मा का बल्ला वनडे क्रिकेट में खूब रन उगलता रहा है लेकिन अब रोहित ने भी टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त सफलता का स्वाद चख लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले घरेलू टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ये दो सितारे बखूबी चमके हैं। मैन ऑफ द मैच रोहित ने मैच की दोनों पारियों में जहां शतक लगाया तो वहीं शमी ने एक धीमी पिच पर आला दर्जे की तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन करके तब विकेट लिए जब स्पिनर्स बहुत तेजी से विकेट नहीं निकाल पा रहे थे।

रोहित-शमी के लिए शानदार मैच-

रोहित-शमी के लिए शानदार मैच-

इन दोनों क्रिकेटरों के अहम योगदान के चलते भारत इस मैच को 203 रनों से जीतने में कामयाब हो गया। एक लंबे समय बाद भारत में टेस्ट सीरीज की इससे बढ़िया शुरुआत क्या हो सकती है। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के लिए टेस्ट मैचों में करियर का नया अध्याय खुला है। सीमित ओवरों की क्रिकेट में एक से एक रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित अब टेस्ट मैचों में भी ओपनर बन चुके हैं और उन्होंने पहली ही पारी में धमाका करते हुए 176 रन बनाए। लेकिन हिटमैन यही पर ही नहीं रुका, उन्होंने दूसरी पारी में भी धुआंधार शतक जमाकर 127 रन बना दिए। इसी बीच रोहित ने मैच के बाद शमी के प्रदर्शन पर एक दिलचस्प खुलासा किया है।

क्या खाकर शमी करते हैं खतरनाक स्पैल ?

टेस्ट की दूसरी पारी में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले शमी के बारे में रोहित से एक सवाल किया गया। रोहित से पूछा गया कि इस गेंदबाज की लगातार शानदार सफलता का राज किया है? तब रोहित ने बताया कि हम सभी जानते हैं जब शमी तरोताजा होते हैं तब वे क्या कर सकते हैं। तभी रोहित ने बताया इसके पीछे बिरयानी का भी हाथ है। रोहित ने अपने मजेदार अंदाज में बात करते हुए कहा, 'हम सब जानते हैं तो जब शमी फ्रेश होते हैं तब वे क्या कर सकते हैं। थोड़ी सी बिरयानी के साथ।' रोहित की इस मजेदार बात का वीडियो भी आप यहां पर देख सकते हैं।

'मैन ऑफ द मैच' रोहित ने बताया अपने सबसे स्पेशल टेस्ट का नाम, विजाग मैच शामिल नहीं

मैच के बाद रोहित का खुलासा-

मैच के बाद रोहित का खुलासा-

रोहित ने मैच के बाद खुलासा किया कि उनको कुछ साल पहले ही बोला गया था कि उनसे ओपनिंग कराई जा सकती है और वे इसके लिए मानसिक रूप से तैयार भी थे। रोहित ने कहा, 'यहां तक की नेट में भी नई गेंद से भी प्रैक्टिस करता था। इसलिए ओपनिंग करना मेरे लिए सरप्राइज नहीं था। गेंद चाहे लाल हो या सफेद, आपको बेसिक्स पर ध्यान देने की जरूरत होती है आपको फोकस बरकरार रखना होता है।' रोहित ने इस दौरान बतौर ओपनर पहली बार मौका देने के लिए सभी का धन्यवाद भी अदा किया।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 21:16 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+