For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने युवराज सिंह से बताया कौन है उनका सबसे बड़ा 'क्रिकेट क्रश'

नई दिल्ली: भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा और भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट सेशन के दौरान मैदान के अंदर और बाहर दोनों चीजों के बारे में विस्तार से बात की।

कोरोनावायरस महामारी के कारण कोई अंतरराष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट नहीं चल रहा है, पूर्व और वर्तमान क्रिकेट सितारे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ बातचीत में अपना समय बिता रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर रोहित-युवराज की लाइव चैट

इंस्टाग्राम पर रोहित-युवराज की लाइव चैट

रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही एक लाइव चैट की मेजबानी की जहां उन्होंने युवराज को एक अनौपचारिक बातचीत के लिए आमंत्रित किया। सत्र के दौरान, रोहित ने युवराज के लिए अपनी प्रशंसा का खुलासा किया जब उन्होंने पहली बार भारतीय टीम में प्रवेश किया था। इस जोड़ी ने 2007 में आईसीसी विश्व टी 20 ट्रॉफी को उठाने के साथ साथ करियर में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

15 साल के गोल्फर ने 102 ट्रॉफियां बेंचकर दान में जुटाई रकम, दादी बोली- तू सच में अर्जुन है

रोहित ने बताया सबसे बड़ा क्रिकेट क्रश कौन है

रोहित ने बताया सबसे बड़ा क्रिकेट क्रश कौन है

यहां तक ​​कि उन्होंने यह भी कहा कि युवराज उनके सबसे बड़े क्रिकेट क्रश थे और वह दिग्गज युवी की तरह सारे काम करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, 'जब मैं भारतीय टीम में आया था, तब मेरे सबसे बड़े क्रिकेट क्रश युवराज सिंह थे। मैं उनसे बात करना चाहता था, उनकी तरह खेलना, उसकी तरह ट्रेनिंग करना। उस समय युवराज की जिस तरह की भूमिका थी, मुझे भविष्य में उसी तरह की भूमिका मिलने वाली थी। मध्य क्रम में बल्लेबाजी, 5, 6 या 7 पर जो भी हो। और जाहिर तौर पर फील्डिंग, प्वाइंट पर किसी के पास कोई मौका ही नहीं था, लेकिन हां, इसे प्रेरणा के रूप में लिया, " हिटमैन ने कहा।

युवराज को अपना हीरो मानते हैं रोहित-

युवराज को अपना हीरो मानते हैं रोहित-

इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच कई क्विज जैसे सवाल भी हुए जिसके मजेदार जवाब दिए गए। रोहित, युवराज को सम्मान के साथ पाजी कहकर बुलाते हैं। इस दौरान युवराज ने अपने समय की टीम कल्चर और आज की टीम इंडिया के तौर तरीकों पर भी कुछ बातें की।

अगर सामान्य परिस्थितियां होती तो रोहित वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर रहे होते, लेकिन कोविद -19 संकट के कारण, टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च से 15 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई थी।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 11:04 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+