For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा का खुलासा, बताया काैन है सबसे गंदा डांसर और काैन सबसे घटिया रूममेट

आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा से आईसीसी द्वारा कुछ सवाल पूछे गए जिनका जवाब देते हुए उन्होंने कईयों की पोल

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) को अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा(Rohit Sharma से आईसीसी(ICC) द्वारा कुछ सवाल पूछे गए जिनका जवाब देते हुए उन्होंने कईयों की पोल खोल दी। रोहित ने बताया कि टीम में काैन वो खिलाड़ी है जो सबसे गंदा नाचता है और काैन सबसे घटिया रूममेट है।

आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रोहित का 90 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोहित से पूछा गया कि टीम इंडिया में सबसे ज्यादा सेल्फी काैन लेता है तो उन्होंने हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) का नाम लिया। इसके अलावा जब उनके पूछा गया कि सबसे गंदा डांस काैन करता है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए फिर पांड्या का नाम लिया। उनसे यह भी सवाल किया गया कि जिम में सबसे ज्यादा काैन समय बिताता है तो उन्होंने कप्तान विराट कोहली(Virat kohli) का नाम लिया।

सलामी बल्लेबाज और अपने जोड़ीदार शिखर धवन(Shikhar Dhawan) के बारे में रोहित ने बताया कि वे सबसे खराब रूममेट हैं। रोहित से जब यह पूछा गया कि रोमांटिक कॉमेडी का सबसे ज्यादा मजा कौन लेता है, तो उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया। हार्दिक पंड्या को सबसे ज्यादा मस्तीखोर बताने वाले रोहित ने खुद के बारे में बताया कि वे कॉफी के सबसे बड़े दीवाने हैं। इसके अलावा उनसे जब पूछा गया कि सबसे ज्यादा फोन का इस्तेमाल काैन करता है तो उन्होंने कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) और पांड्या का नाम लिया। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई को हो रही है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 12:58 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+