
रोहित शर्मा को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया
सोफिया ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने इंडियन क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने इस ट्वीट के बाद एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें यह दिख रहा है कि उन्होंने रोहित शर्मा के एकाउंट को सच में ब्लॉक किया है।
|
रोहित शर्मा के साथ डेट पर गई थीं
मालूम हो कि साल 2012 में सोफिया ने दावा किया था कि वो एक बार रोहित शर्मा के साथ डेट पर गई थीं, जहां रोहित ने उन्हें प्रपोज किया था, उन दोनों ने साथ में काफी वक्त बिताया था। यही नहीं साल 2014 में जब रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था, उस वक्त सोफिया ने अपनी न्यूड फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करके लिखा था कि ये मेरे प्यारे रोहित के लिए है।
|
रोहित शर्मा और सोफिया हयात
इसके बाद रोहित शर्मा और सोफिया हयात के बीच अफेयर की काफी खबरें आयी थीं लेकिन बाद में पता चला कि दोनों अपने अलग नेचर की वजह से दूर हो गये हैं। हालांकि रोहित शर्मा ने कभी भी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की, उनका फोकस केवल अपने खेल पर ही रहा , वैसे भी वो अपनी पर्सनल लाइफ कभी भी मीडिया में डिस्कस नहीं करते हैं।

रोहित की याद अब क्यों आई है?
वैसे रोहित शर्मा और सोफिया हयात दोनों ही अब शादीशुदा हैं। सोफिया ने व्लैड स्टैन्सकू और रोहित ने रितिका सजदेह के साथ शादी की है। ऐसे में सोफिया को रोहित की याद अब क्यों आई है और इसके पीछे उनकी क्या मंशा है, ये समझ के परे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी
गौरतलब है कि रोहित फिलहाल टीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं। आज सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हो रहा है। यदि वो जीत जाती है तो फाइनल में उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।


Click it and Unblock the Notifications