नई दिल्ली। इन दिनों टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा अपनी नई-नवेली दुल्हन रितिका के साथ फ्रांस में हनीमून मना रहे हैं। बेशक वो इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में व्यस्त हैं लेकिन वहां भी वो अपने चाहने वालों को भूले नहीं हैं।
इसलिए वहां से उन्होंने अपने सभी चाहने वालों और फैंस का शुक्रिया अदा किया है। बीच के किनारे बैठकर रोहित ने बड़ी ही सादगी के साथ अपने फैंस को शादी की शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू बोला। रोहित ने अपना यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो कि वाकई काफी टचिंग है।
आप भी देखिये यह वीडियो
With love ❤️ #RitsyWedsRo #ThanksForTheLove pic.twitter.com/lFy256NXEP
— Rohit Sharma (@ImRo45) December 19, 2015