रोहित के चक्कर में गेल ने जड़ा दोहरा शतक

कैनबरा। हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि आखिर गेल के दोहरे शतक में रोहित शर्मा कहां आ टपके लेकिन साथियों यह बात हम नहीं खुद गेल ने कही है। जिम्वाम्बे को अपनी तूफानी अंदाज से चारों खाने चित्त करने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि जब से रोहित शर्मा ने वनडे में डबल सेंचुरी लगायी थी तब से ही मेरे दिमाग में था कि मैं भी दोहरा शतक लगाऊं और आज वो मैंने कर दिया।

गौरतलब है कि क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप पूल-बी के मैच में 16 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 215 रन बनाए। किसी भी बल्लेबाज द्वारा विश्व कप में बनाया गया यह सर्वाधिक रन है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन ने 1996 विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 188 रनों की सर्वोच्च पारी खेली थी।

रोहित के चक्कर में गेल ने जड़ा दोहरा शतक

गेल ने हंसते हुए कहा कि मुझे ना रोहित शर्मा से थोड़ी-थोड़ी जलन भी होती थी लेकिन अब नहीं होगी क्योंकि रोहित के ही कारण आज मैंने डबल सेंचुरी बनायी है। मैं अपना पहला दोहरा लगाकर बहुत खुश हूं। जब रोहित शर्मा ने एकदिवसीय में दो बार यह कारनामा किया तभी से मैं दोहरा शतक लगाना चाहता था।

गौरतलब है कि रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलने का भी कीर्तिमान दर्ज है। उन्होंने बीते साल श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, February 24, 2015, 16:51 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+