
खिताब जीतने से खुशी होती है दोगुनी
रोहित कहना है कि अगले तीन सालों में भारत को कम से कम दो विश्व कप जीतने चाहिए। सुरेश रैना के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रोहित शर्मा ने कहा, ''विश्व कप जीतना आसान नहीं है, जब आप उस टूर्नामेंट को जीतते हैं तो एक अलग भावना होती है, उस टूर्नामेंट से भावनाएं और संवेदनाएं जुड़ी होती हैं। सात-आठ टीमों को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल जीतना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन जब आप वर्ल्ड कप जीत लेतें हैं तो आपकी खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।''

दो वर्ल्ड कप जीतने हैं जरूरी
दाएं के हाथ के इस बल्लेबाज ने 2019 के वर्ल्ड कप में यादगार पारियां खेलीं। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों में 81.00 की औसत से 648 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में यह बल्लेबाज लंबा पारी खेलने में नाकाम रहा। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उनका इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारे पास अभी और मौके हैं। तीन वर्ल्ड कप आपके पास लाइन अप में हैं। इनमें से दो टी-20 वर्ल्ड कप हैं और एक 50 ओवर का वर्ल्ड कप है। और यह मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि हमें कम से कम दो वर्ल्ड कप दो जीतने ही चाहिए।''

रोहित के नाम हैं तीन दोहरे शतक
रोहित शर्मा ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट के में तीन दोहरे शतक दर्ज हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में अधिकतम स्कोर का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने ईडन गार्ड्न्स में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 264 रनों की पारी खेली थी, जो एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में पांच शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा ने हाल ही में खुद को टेस्ट क्रिकेट में भी फिट कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
