VIDEO: जब 'सर जडेजा' की वजह से अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को चीतों ने घेर लिया
नई दिल्ली। आईपीएल का दौर अब समाप्त हो चुका है ऐसे में अब सभी खिलाड़ी मस्ती के साथ-साथ आने वाले सीरीज की तैयारियों में भी जुट गए हैं। इस साल की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी जहां टीम इंडिया ने वनडे और टी20 मुकाबलों में तो जीत दर्ज की थी लेकिन वो टेस्ट मुकाबला नहीं जीत सके थे। ऐसे में मुकाबले के अलावा उस सीरीज में एक वाकया ऐसा भी हुआ था जिसने रोहित शर्मा को अपने साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर काफी गुस्सा दिला दिया था और उनका मन किया था की वो उन्हें घूसा मार दें। दरअसल वाट द डक नामक एक शो में दिए गए अपने हालिया इंटरव्यू में रोहित शर्मा और आजिंक्य रहाणे ने इस बात का खुलासा किया है।
हुआ कुछ यूंः इस शो में रोहित शर्मा ने बताया कि शुरुआती दो मैचों के बाद वो रहाणे रितिका, राधिका और जडेजा मजीकी सफारी घूमने के लिए गए थे। इस दौरान चीते की वॉक देखने के लिए वो सभी जंगल के काफी अंदर तक चले गए। उन्होंने बताया कि एक जगह चीता था तो जडेजा उसे देखकर तरह-तरह की आवाजें निकाल रहे थे और चीता मेरी तरफ ही देख रहा था। ये देखकर मुझे काफी गुस्सा था और मेरा मन किया की मैं जडेजा को एक घूसा मार दूं। उन्होंने आगे बताया कि यह देखकर उन्होंने मन बना लिया था कि वो आगे से कभी भी जडेजा के साथ जंगल घूमने नही जाएंगे। रहाणे ने भी कहा की उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। गौरतलब हो कि जडेजा को जानवरों से बहुत प्यार है और वो अक्सर अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।
Story first published: Wednesday, June 6, 2018, 14:25 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
