Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्लू जर्सी में उन्हें याद करूंगा, लेकिन पीली जर्सी में वो हमारे साथ हैं : रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हुए नजर नहीं आएंगे। धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए संन्यास की घोषणा की, जिसके बाद क्रिकेट जगत में उन्हें बधाईयां मिलने लगीं। वहीं फैंस के चेहरे मायूस दिखे जो उन्हें अभी भी देश के लिए खेलते हुए देखना चाहते थे। इस बीच रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए फिर से धोनी के साथ मैदान में उतरने की बात कही है।

दरअसल, रोहित ने धोनी के लिए लिखा, 'भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावी शख्स में से एक। क्रिकेट में और इस खेल के आस-पास उनका बहुत प्रभाव रहा। उनके पास विजन था और उन्हें पता था कि कैसे टीम बनानी है। ब्लू जर्सी में उन्हें याद करूंगा, लेकिन वो हमारे साथ पीली जर्सी में हैं। 19 सितंबर को टॉस के समय आपसे मिलता हूं एमएस धोनी।' बता दें कि धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलना जारी रखेंगे। धोनी सीएसके के कप्तान हैं और आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है।

ऐसा काम करने वाले इकलाैते खिलाड़ी
धोनी को उनके छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद धोनी भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। वह शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या और रोहित शर्मा के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। धोनी 9 मौकों पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Story first published: Sunday, August 16, 2020, 18:47 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+