For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स जैसा प्रभाव कम ही लोग छोड़ पाते हैं, रोहित शर्मा ने बोला- हैप्पी रिटायरमेंट

नई दिल्लीः भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। महान बल्लेबाज रहे डिविलियर्स ने 19 नवंबर को संन्यास की घोषणा कर दी थी। रोहित ने कहा है कि ऐसे क्रिकेटर बहुत कम हैं जिन्होंने एबी डिविलियर्स की तरह गेम पर प्रभाव डाला है।

एबी डिविलियर्स को उनकी चमत्कारिक बैटिंग के लिए जाना जाता है। वे साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

रोहित ने ट्वीट करते हुए कहा कि, एबी की तरह कई लोगों ने खेल पर ऐसा प्रभाव नहीं डाला है। उनको बैटिंग करते हुए देखना बहुत आनंददायक है। एबी को मैं हैप्पी रिटायरमेंट कहता हूं और उनके व परिवार के लिए मेरी शुभकामनाएं।

37 साल के डिविलियर्स ने कहा था कि उनके अंदर अब क्रिकेट की आग वैसे नहीं धधक नहीं है इसलिए उन्होंने संन्यास का ये फैसला ले लिया है। उन्होंने अपने बयान में ये बात कही थी। डिविलियर्स ने कहा था, जब से मैंने अपने बड़े भाई के साथ घर के पीछे क्रिकेट खेला था तब से लेकर मुझसे इस खेल को खेलने के लिए एक आग रही, मैंने इसका भरपूर आनंद लिया और पूरे उत्साह के साथ गेम को खेलता रहा। अब, 37 साल की उम्र में वह आग बहुत ज्यादा रोशनी के साथ नहीं धधक रही है।

एबी कहते हैं कि, क्रिकेट मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। चाहे में टाइटन के साथ खेला, या फिर प्रोटियाज या आरसीबी के लिए, इस खेल ने मुझे बहुत गजब का अनुभव और अवसर दिया है, और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में डिविलियर्स के खिलाफ कई मैच खेले हैं। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान व नियमित खिलाड़ी रहे तो एबी डिविलियर्स आरसीबी से जुड़े रहे। अब आईपीएल में एबी डिविलियर्स का जलवा नहीं होगा। डिविलियर्स ने हर चीज तब छोड़ी जब उनके अंदर बाहर से अभी भी कई साल खेलने की काबिलियत दिखाई देती थी। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो या फिर नेशनल टीम को पूरी तरह अलविदा कहना, डिविलियर्स ने तब संन्यास लिया जब किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 17:24 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+