For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने जगह बनाई है और वह दिल्ली कैपिटल्स को अहम मुकाबले में हराकर ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम पांचवी बार खिताब जीतना चाहती है। आज के मैच में जब रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे तो कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो सकते हैं। रोहित शर्मा आज आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलेंगे।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक 5162 रन बनाए हैं। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा पांचवे नंबर पर हैं। उनसे आगे शिखर धवन हैं जिन्होंने आईपीएल में 5182 रन बनाए हैं। ऐसे में दोनों ही सलामी बल्लेबाज एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करेंगे। आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, उन्होंने कुल 204 मैच खेले हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उनके नाम चार आईपीएल के खिताब हैं। ऐसें में पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करके रोहित इतिहास दर्ज करना चाहेंगे।

आज के अहम मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल के एक और फाइनल का हिस्सा होना जबरदस्त अनुभूति है, हम इस बात को समझते हैं कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा करना, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना और फिर फाइनल में जगह बनाना कितना कठिन होता है। फाइनल मुकाबला हमारे लिए कुछ बदलने नहीं वाला है, हम जैसा खेलते आए हैं वैसे ही खेलते रहना है, हमे छोटे-छोट लक्ष्य हासिल करते जाना है, अगर हम यह करते हैं तो नतीजे अपने आप हमारे पक्ष में आएंगे।

कई मौकों पर हमारे सामने चुनौतियां रही हैं, कोई यह नहीं कह सकता है कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतर टीम हैं या स्कोर को डिफेंड करते हुए बेहतर टीम हैं। हमने दोनों ही मौकों पर अच्छा किया है, यह इसलिए हो सका है क्योंकि हम जिस टीम मिश्रण के साथ खेलते हैं, हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, वो अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं और बखूबी वो अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं, जोकि हमारे लिए काफी अहम रहा है।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 16:53 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+