पापा बनने के बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली झलक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने बच्ची को जन्म दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस लौटे रोहित शर्मा ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों ने इसे खूब लाइक्स और कमेंट्स दिए हैं।
|
शेयर की प्यारी तस्वीर:
तस्वीर में रोहित शर्मा और रितिका के हाथ दिख रहे हैं। उन दोनों की ऊंगलियों को बेटी ने पकड़ रखा है। उन्होंने लिखा की दुनिया को हैलो , सभी का साल 2019 बेहतरीन हो। बता दें कि रोहित की वाइफ रितिका ने 30 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया। इस वजह से वनडे टीम के उपकप्तान रोहित ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट आए।
|
माइकल क्लार्क को दिया था इंटरव्यू:
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल क्लार्क को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात से पर्दा हटाया था कि वो पापा बनने वाले हैं और इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।इस दौरान माइकल क्लार्क ने रोहित को बताया कि जब उनकी बेटी हुई थी, तो कैसे उनकी जिंदगी बदल गई थी। क्लार्क ने बताया कि वो पहले से भी ज्यादा शांत इंसान हो गए थे।

ऐसी रही है प्रेम कहानी:
रितिका और रोहित शर्मा की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प रही है। दोनों एक दूसरे को शादी के 6 साल पहले से जानते थे। स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर थीं। रोहित ने रितिका को प्रपोज करने का फैसला किया। इसके लिए रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में लेकर गए जहां उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेला था। रोहित ने यहां रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद रितिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनकी एंगेजमेंट रिंग (सगाई की अंगूठी) नजर आ रही थी। 13 दिसंबर 2015 को रोहित- रितिका ने शादी कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
