For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने पुराना वीडियो साझा कर लिखा, 'मैंने कहा था, ये आपको मामू बना रहे हैं'



नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर अपनी महारत को साबित किया था। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पूरे सीजन में कभी भी ऐसा नहीं लगा कि किसी टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को कमजोर साबित किया। पूरे सीजन में मुंबई की टीम ने एकतरफा दबदबा बरकरार रखा। आईपीएल के फाइनल से पहले इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई इंडियंस की टीम ऑड इयर में ही खिताब जीतती है, ऐसे में इस सीजन में मुंबई ट्रॉफी नहीं जीत सकती है, लेकिन रोहित की टीम ने इस अंधविश्वास को गलत साबित किया है।

दरअसल आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले एक प्रचार सामने आया था, जिसमे रोहित शर्मा को देखा जा सकता है। इस प्रचार में कहा जाता है कि मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ ऑड इयर में ही आईपीएल की ट्रॉफी जीतती है। इस वीडियो को मार्च माह में ट्विटर पर साझा करते हुए रोहित शर्मा ने कहा था कि मैं घड़ी का इंतजार कर रहा हूं कि कब वह सही समय दिखाएगी। इस बार आईपीएल के सीजन में इवन करने की जरूरत है। रोहित एड में कहते हैं कि आईपीएल 13 अपने आप में ही ऑड नंबर है,ऐसे में लोग आपको मामू बना रहे हैं।

मार्च माह में जिस वीडियो को रोहित शर्मा ने साझा किया था, उसे एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने साझा किया है और लिखा है कि इस सीजन में भी हम वास्तव में इवन ही थे, बोला था आपको मामू इनकी गणित वीक (कमजोर) है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। सबसे अधिक बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का भी रोहित शर्मा के नाम रिकॉर्ड है। टीम प्वाइंट टेबल पर पहले पायदान पर थी और इसके बाद पहला प्लेऑफ और फाइनल जीतकर मुंबई की टीम एक बार फिर से आईपीएल की चैंपियन बनी है।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 13:47 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+