मेलबर्न। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया सीरीज में अभी तक दो शतक ठोंक दिया है, हालांकि रोहित के कड़े सैकड़े टीम इंडिया को अभी तक जीत नहीं दिला पाये हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रोहित ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।
हो सकता है इसकी वजह उनकी बैटर हॉफ रितिका सजदेह हों, जो कि इन दिनों रोहित के साथ आस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों की रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर रितिका के साथ एक फोटो शेयर की है जो उनके प्यारे से रिश्ते को बखूबी बयां करती है। रितिका केवल रोहित की पत्नी नहीं बल्कि उनकी स्पोर्टस मैंनेजर और फिटनेस मेंटर भी है।
आप भी देखिये ये खूबसरत तस्वीर..जिसे शेयर करते वक्त रोहित ने लिखा है कि इस क्रेजी (रितिका) के साथ इतना बोरिंग पल कभी नहीं रहा। एयरपोर्ट।
Never a dull moment with this crazy #AirportSwag https://t.co/Kk4ONWQyb9
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 18, 2016