
टीम इंडिया को है ओपनर की तलाश:
आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीम इंडिया इस समय टेस्ट के लिए एक अच्छे ओपनर की तलाश में है क्योंकि शिखर धवन, मुरली विजय और केएल राहुल बुरी तरह फेल हो गए हैं। हालांकि, इस बीच विराट कोहली को पृथ्वी शॉ के रूप में ओपनर जरूर मिला है लेकिन अभी भी दूसरे ओपनर की तलाश जारी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि विराट फिर से वनडे और टी 20 के उप-कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा दिखा सकते हैं।

गांगुली ने की रोहित की तरफदारी:
फिलहाल, गांगुली ने हिटमैन रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि रोहित समय के साथ परिपक्व हो गए हैं, ऐसे में उनकी जगह टीम में बनती है। एक न्यूज़ चैनल से खास बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, "रोहित शर्मा समय के साथ-साथ परिपक्व हुए हैं और मौका मिलने पर वह टेस्ट में भी अच्छा करेंगे। इसलिए उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में भी मौका दिया जाना चाहिए।"

रोहित ने खुद को किया है साबित :
बता दें कि रोहित शर्मा ने शॉर्टर फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। यहां तक कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को एशिया कप का खिताब भी जिताया है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट के पहले दोनों मुकाबलों में शतक ठोका था लेकिन वह अपने इस प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके। बहरहाल, टीम इंडिया को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम का एलान होना अभी बाकी है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या चयनकर्ता रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
