नई दिल्ली। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला है जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह इस बार की आईपीएल चैंपियन कहलाएगी। दोनों ही टीम के आज के मुकाबले से पहले हौसले बुलंद हैं। मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही काफी अच्छा किया है। हमे फाइनल मुकाबले में किसी भी तरह का दबाव लेने की जरूरत नहीं है। हम जो पूरे टूर्नामेंट में करते आए हैं हमे वही आगे जारी रखना है। अगर हम आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखने में सफल होते हैं तो नतीजे जरूर हमारे पक्ष में आएंगे।
आईपीएल के एक और फाइनल का हिस्सा होना जबरदस्त अनुभूति है, हम इस बात को समझते हैं कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा करना, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना और फिर फाइनल में जगह बनाना कितना कठिन होता है।
फाइनल मुकाबला हमारे लिए कुछ बदलने नहीं वाला है, हम जैसा खेलते आए हैं वैसे ही खेलते रहना है, हमे छोटे-छोट लक्ष्य हासिल करते जाना है, अगर हम यह करते हैं तो नतीजे अपने आप हमारे पक्ष में आएंगे।
कई मौकों पर हमारे सामने चुनौतियां रही हैं, कोई यह नहीं कह सकता है कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतर टीम हैं या स्कोर को डिफेंड करते हुए बेहतर टीम हैं। हमने दोनों ही मौकों पर अच्छा किया है, यह इसलिए हो सका है क्योंकि हम जिस टीम मिश्रण के साथ खेलते हैं, हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, वो अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं और बखूबी वो अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं, जोकि हमारे लिए काफी अहम रहा है।
रोहित शर्मा ने कहा कि अगर पूरी टीम के प्रदर्शन की बात करें तो हम सबने जिम्मेदारियों को मिलकर साझा किया है। मैं बार बार यह कहना चाहूंगा कि टीम के खिलाड़ी अपना बेहतरीन योगदान दे रहे हैं, जोकि हमेशा से ही टीम के लिए अच्छा है। हमे टीम में एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए था जो पॉवरप्ले में हमे सफलता दिला सके, जब हमे ट्रेंट बोल्ट मिले तो हमारे लिए यह काम आसान हो गया। नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले वह सबसे अच्छे गेंदबाजों में से हैं। हमारे पास बुमराह जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। वो किसी भी स्तर पर जबरदस्त गेंदबाजी कर सकते हैं। बोल्ट और बुमराह ने हमारे लिए पॉवर प्ले और जब भी जरूरत पड़ी अच्छा किया है, एक बार और अगर वो अच्छा करते हैं तो हम ये मैच जीत सकते हैं।
🗣️ "If we keep ticking the little boxes, the results will follow."#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPLFinal #MIvDC @ImRo45 pic.twitter.com/CbB1r52Yxz
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 10, 2020