महिला हॉकी टीम के लिये विदशी कोच
नई दिल्ली, 12 मार्चः सरकार ने राष्ट्रीय महिला हाकी टीम और अंडर 21 पुरूष टीम के वास्ते एक वर्ष की अवधि के लिये विदेशी कोच के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है. युवा मामलों एवं खेल मंत्री मणिशंकर अय्यर नें आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नेशनल स्पोट्स फेडरेशन्स के इससे संबंधित प्रस्ताव को मूंजूरी दे दी गयी है.
उन्होंने बताया कि हालैण्ड के एक अल्पकालिक कोच ने 15 दिनों तक महिला हाकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है. उन्होंने बताया कि भारतीय महिला हाकी संघ (आईडब्ल्यूएचएफ) को आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान किट और उपकरणों की खरीद के लिये धनराशि मंजूर नहीं की गयी थी.
उन्होंने बताया कि उपकरणों और खाद्य पदार्थों की आवश्यकताओं की पूर्ति दीर्घकालिक विकास योजना के तहत सरकार नेशनल स्पोट्र्स फेडरेशन्स (एनएसएफ) के माध्यम से कराती है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्ति एनएसएफ उपकरणों के लिये 75 अनुपात 25 के आधार पर सहायता प्राप्त कर सकता है जिसमें 75 प्रतिशत राशि सरकार तथा 25 प्रतिशत राशि एनएसएफ व्यय करती है.
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत भी आईडब्ल्यूएचएफ् की ओर से सहायता का प्रस्ताव नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि नेशनल स्पोट्स फेडेरेशन्स को सहायता दिये जाने के कार्यक्रम के तहत आईडब्ल्यूएचएफ् को वर्ष 2004-05 में एक करोड़ 10 लाख 35 हजार रूपये, वर्ष 2005-06 में 78 लाख 81 हजार रूपये, वर्ष 2006-07 में एक करोड़ 11 लाख 64 हजार रूपये और वर्ष 2007-08 में गत 29 फरवरी तक एक करोड़ 53 लाख 46 हजार रूपये की सहायता दी गयी है.
अय्यर ने बताया कि सब जूनियर और सीनियर टीमों के लिये राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों के आयोजन में भारतीय खेल प्राधिकरण भी आईडब्ल्यूएचएफ् को मदद करता है. वर्ष 2007-08 के दौरान कुल 161 दिनों के कोचिंग शिविर लगाये गये जिनपर गत फरवरी महीने तक 28 लाख 65 हजार रूपये व्यय हुआ है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications