|
ट्रेंट बोल्ट का अजीबोगरीब डिफेंस:
न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी इस दौरान स्ट्राइक पर ट्रेंट बोल्ट थे उन्होंने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर ऐसा शॉट खेला कि स्लिप में खड़े रोहित शर्मा हंस पड़े।सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
|
कुलदीप ने किया आउट:
युजवेंद्र के ओवर के बाद कुलदीप के ओवर में वह बच नहीं पाए। महेंद्र सिंह धोनी और कुलदीप के जाल में ट्रेंट कुछ यूं फंसते नजर आए।
धोनी ने कुलदीप से कहा, 'आंख बंद करके गेंद को रोकेगा, थोड़ा बाहर रख।' कुलदीप ने अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर रखी जो टर्न होकर और बाहर की ओर निकली। ट्रेंट बोल्ट ने उस गेंद को डिफेंस करना चाहा और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लीप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में जा समाई।

26 जनवरी को दूसरा मुकाबला:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच माउंट मोंगानुई में 26 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम उस दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर देश को जीत का तोहफा देना चाहेगी और साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने का प्रयास करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
