नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में हुए दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया। अब 3 मैचों की सीरीज 1.1 की बराबरी पर आ चुकी है। वही सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 10 फरवरी को हेमिल्टन में होगा। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए यह साफ कर दिया कि अब आखिरी जो मुकाबला होगा वो बेहद रोमांचक होने वाला है।
रोहित ने कहा, ''तीसरा T-20 धमाकेदार होने वाला है। लेकिन न्यूजीलैंड से कुछ भी दूर नहीं गया है वो अब भी एक अच्छी टीम हैं।" रोहित ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरीके से आज हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की मैं उससे बेहद खुश हूं साथ ही बल्ले से भी हमारा शानदार प्रदर्श रहा। हमारे पक्ष में गुणवत्ता है, लेकिन हमने पिछले मैच में की गई गलतियों से सबक लेते हुए आज अपनी योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम किया। हमारे द्वारा की गई गलतियों को समझना महत्वपूर्ण है - यह सभी के लिए एक लंबा दौरा रहा है। इसलिए हम युवा क्रिकेटरों पर बहुत दबाव नहीं डालना चाहते थे, बस इतना चाहते थे कि वो साफ दिमाग के साथ मैदान पर जाएं।"
हार के बाद क्या बोले विलियमसन
मैच के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि वेलिंगटन में किए प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल था। हमने बल्ले से एक या दो गलतियां की। ये बल्लेबाजी करने के लिए थोड़ा मुश्किल था, लेकिन डेथ ओवरों में 20 और रन बेहतर होते। ये 180-200 रन वाला विकेट नहीं था, लेकिन भारत की शुरुआती साझेदारी ने मैच हमने दूर कर दिया।" उन्होनंने कहा कि जरूरी है कि एक टीम के तौर पर हम उन अच्छी चीजों पर गौर करें जो हमने इस मैच में की है और इसे रोज अभ्यास में दोहराएं। ईमानदारी से कहूं तो आज हमारा दिन ही नहीं था।"
बता दें कि भारत के लिए यह मैच करो या मरो स्थिति जैसा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की 29 गेंदों में 50 रनों की बदाैलत 7 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो क्रुणाल पांड्या रहे जिन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। अब आखिरी मुकाबला हेमिल्टन में होगा। जो जीतेगा उसी के नाम टी20 सीरीज होगी।