For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम के रवैये पर रोहित शर्मा ने कही ये बात

वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 3-0 से पीटने वाली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम 2-0 की अजेय बढ़त मिलने से ही तसल्ली लेने वाली नहीं थी।

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 3-0 से पीटने वाली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम 2-0 की अजेय बढ़त मिलने से ही तसल्ली लेने वाली नहीं थी। इसलिए हम चाहते थे कि आखिरी मैच में कोई कसर ना छोड़ी जाए। हम कोई ढील नहीं बरतना चाहते थे। हम चाहते थे कि हम पूरे सख्त तरीके से क्रिकेट खेले।

बता दें कि भारत ने रविवार को तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से 6 विकेट से हराकर मेहमानों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

'दबाव में गेंदबाजी में सुधार जारी रहेगा'

जीत के बाद बात करते हुए शर्मा ने कहा, " हमने शुरू से साफ कर दिया था कि हम पूरी मैच को पूरे सख्त तरीके खेलेंगे। हम नहीं चाहते थे कि पहले ही सीरीज जीतने के कारण हम कोई ढिलाई बरते।" शर्मा ने आगे टीम में सुधार के बारे में बात करते हुए कहा- "हम लोग दबाव के मौकों पर बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।"

'घर में खेलने का मौका उठाएं युवा'

तीसरे मैच के लिए भारत ने अपने मुख्य गेंदबाजों को आराम दिया था और यजुवेंद्र चहल व वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। इस बारे में बात करते हुए शर्मा ने कहा, " इस तरह की घरेलू परिस्थितियों में अपनी बैंच स्ट्रैंथ को आजमाने का बढ़िया मौका होता है। काफी लड़के ऐसे हैं जिन्होंने अब तक भारत की ओर से ज्यादा मैच नहीं खेले हैं।"

अंतिम मैच में शिखर धवन मैन अॉफ द मैच रहे थे जिन्होंने पंत के मिलकर बढ़िया साझेदारी कर भारत की जीत तय की थी। धवन ने 62 गेंदों पर कुल 92 रन बनाए।

वहीं विडींज कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, " हम लोग अपने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते थे पर ऐसा हो नहीं सका। हमारे लिए हर एक गेम महत्वपूर्ण था।"

Story first published: Monday, November 12, 2018, 9:47 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+