INDvsENG: पहले वनडे मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने कप्तान कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय टीम के उपकप्तान हिटमैन शर्मा ने इंग्लैंड के साथ वनडे मुकाबले से पहले कहा कि केएल राहुल ने खुद को सीमित ओवरों के इस खेल में साबित किया है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनका बल्लेबाजी क्रम मुख्यत: इस बात पर निर्भर करेगा कि कप्तान विराट कोहली किस स्थान पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। गौरतलब हो कि कोहली का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ हुए मुकाबलों में विराट की बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले कहा, 'राहुल के तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहना चाहूंगा कि मुझे नहीं पता कि वह वनडे में किस स्थान पर बल्लेबाजी करेगा। निश्चित रूप से वह शानदार फार्म में हैं। हम कल देखेंगे कि वह किस स्थान पर खेलेगा। वो तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेगा। मैं नहीं जानता कि कप्तान किस स्थान पर बल्लेबाजी करना चाहतें हैं। यह सबसे अहम सवाल होगा।
रोहित ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल बेहतरीन खिलाड़ी है, वह जिस भी स्थान पर बल्लेबाजी करता है, इससे निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा। मुझे लगता है कि वह इस मौके का फायदा उठाना चाहेगा। उसने काफी लंबे समय तक इंतजार किया है। वह यकीनन प्रभावित करना चाहता है। हम सभी ने देखा है कि वह हाल के दिनों में कितनी शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। इसलिए वह प्रभाव डालना चाहेगा। गौरतलब हो कि रोहित ने इस बातचीत के दौरान प्लेइंग इलेवन का भी जिक्र किया था कि कुलदीप यादव हो सकता है कि एकादश में वापसी करें।
Story first published: Thursday, July 12, 2018, 9:47 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
