Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए आखिर क्यों आरसीबी की टीम हरे रंग की जर्सी में उतरी मैदान में

नई दिल्ली। आईपीएल में आरसीबी की टीम कुछ खास करने में पूरी तरह से विफल रही है, लेकिन केकेआर के खिलाफ मैच खेलने उतरी आरसीबी की टीम हरी जर्सी में उतरी। आरसीबी की टीम कुछ चुनिंदा मैचों में इस अलग रंग की जर्सी में मैदान में उतरती है। लेकिन शायद कम ही लोगों को पता होगा कि आरसीबी की टीम इस हरी रंग की जर्सी में मैदान में क्यों उतरती है। दरअसल लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए आरसीबी की टीम हरे रंग की जर्सी में मैदान में उतरती है।



दुनियाभर में पर्यावरण को बचाने और ग्लोबल वार्मिंग को बचाने के लिए आरसीबी हरे रंग की जर्सी में मैदान में उतरती है। आरसीबी की टीम एक खास दिन में ही गो ग्रीन अभियान को बढ़ावा देने के लिए हरे रंग की जर्सी में मैदान में उतरती है। आरसीबी की टीम ने इस अभियान की शुरुआत 2011 में की थी। आरसीबी की टीम की इस हरी रंग की जर्सी के बनने के पीछे की कहानी भी थोड़ी दिलचस्प है।

इसे भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जाने सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों के नाम

आरसीबी की हरे रंग की जर्सी को प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करके बनाया जाता है। आरसीबी के मैजों के दौरान मैदान से इकट्ठा की गई तमाम प्लास्टिक की बोतलों से इस जर्सी को बनाया जाता है। इसके लिए तकरीबन 11000 प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा किया जाता है, जिसके इस्तेमाल से हाई एंड इको फ्रैंडली कपड़ा बनाया जाता है और इसके जरिए टीम की जर्सी को बनाया जाता है।
केकेआर के खिलाफ 7 मई को खेला गया मैच आरसीबी का होम ग्राउंड में आखिरी मैच था, लेकिन टीम को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में आरसीबी की टीम को छह विकेट से हार मिली थी, आरसीबी के 158 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने 15 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+