For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : रोहित शर्मा ने बताया कैसी रही थी उनकी युवराज सिंह के साथ पहली मुलाकात

नई दिल्ली। युवराज सिंह ने आईपीएल सीजन-12 में मुंबई इंडियंस के लिए 4 मैच खेले। उन्होंने इस दाैरान 98 रन बनाए। इनमें से 2 पारियां ऐसी रहीं जिसे देख फैंस को वो दाैर याद आ गया जब चारों तरफ युवी-युवी होती थी। जब इस सीजन की बोली लगने शुरू हुई थी तो लगने लगा कि उन्हें कोई नहीं खरीदेगा क्योंकि वह खराब दाैर से गुजर रहे थे। इस बीच मुंबई टीम ने उनपर भरोसा जताई और 1 करोड़ की कीमत के साथ अपनी टीमें में जोड़ा। कप्तान रोहित शर्मा ने उस वक्त की बात सांझा की जब उनकी मुलाकात युवराज से हुई।

मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रोहित-युवराज का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों बताते हैं कि उनकी मुलाकात कैसी रही। रोहित ने कहा, "मेरे लिए युवी हमेशा एक बड़े भाई की तरह रहे हैं। हालांकि पहले कुछ अनुभव इतने अच्छे नहीं थे। इसलिए युवी के पास हमेशा बस में एक जगह होती है जहां वह जाता है और बैठता था। और मैं वहाँ बैठा था और तभी मैं युवी के पास थोड़ा सा था, लेकिन हमारे पास एक आंख से संपर्क था।"

इसके अलावा रोहित ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह घमंडी थे, लेकिन जाहिर है कि वह युवराज सिंह हैं। युवराज सिंह का मतलब रवैया और वह सब है। हालांकि युवराज ने कहा कि मुझे याद है कि जब वह टीम में आया था और मैंने उससे हाथ मिलाया था। वह कैसे कहानी कहता है, मैंने उससे कहा क्या आप जानते हैं कि यह सीट किसकी है? मैंने ऐसा नहीं कहा। मैंने बस कहा, "रोहित यह मेरी सीट है, मैं वहां बैठना चाहूंगा"। वह इस कहानी को बहुत अधिक मसाले के साथ बताता है।

बता दें कि मुंबई इस बार फाइनल में पहुंच चुकी है। तीन बार की चैंपियन मुंबई ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब दोनों का मुकाबला 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। दर्शकों को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रोहित के अलावा धोनी भी अपनी टीम को तीन बार खिताब दिला चुके हैं। अब देखना यह बाकी है कि काैन कप्तान खिताब का चाैका लगाता है।

Story first published: Saturday, May 11, 2019, 17:37 [IST]
Other articles published on May 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+