For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साथियों ने ही बना दिया रोहित शर्मा का मजाक, सोशल मीडिया पर दिखे मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक पारी और 137 रनों से मैच जीतते हुए मेहमान टीम साउथ अफ्रीका पर 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। पूरे मैच में भारतीय खेमे का दबदबा देखने को मिला। जहां कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बरसाए तो वहीं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने कुल 6-6 विकेट निकाले। हालांकि पहले मैच की दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले रोहित इस मैच में बल्ले से सिर्फ 14 रन ही बना सके, लेकिन फिल्डिंग में कमाल करते हुए भी 'हिटमैन' चर्चा में आ गए। रोहित की साथी खिलाड़ियों के साथ ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिससे वो खुद ट्रोल का शिकार हो गए।

हुआ था कुछ ऐसा

दरअसल, दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका को सातवां झटका सेनुरन मुथुस्वामी के रूप में लगा। उनका शिकार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर किया। मुथुस्वामी स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच थमा बैठे, लेकिन कैच लेते-लेते रोहित नीचे गिर गए। बाहर जा रही गेंद मुथुस्वामी के बल्ले का किनारा लेकर तेजी से स्लिप में गई जहां रोहित तैनात थे। गेंद उनके मुंह पर आ रही थी कि इतने में रोहित ने शानदार कैच लपकते हुए भारत को सफलता दिला दी। रोहित कैच लेते समय नीचे गिर गए लेकिन इसके बाद विकेटकीपर साहा, चेतेश्वर पुजारा आैर उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे तुरंत उनके पास पहुंच गए और उन्हें सहारा देने लगे।

सोशल मीडिया पर आया मजेदार रिएक्शन

तीनों ने रोहित को पकड़ा और खड़ा किया लेकिन इस दाैरान वह हंसी भी नहीं रोक सके। वहीं रोहित का रिएक्शन भी ऐसा था जैसे मानो बुरी तरह से नीचे गिर गए हों। इस दाैरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसपर क्रिकेट फैंस मजेदार रिएक्शन देने लगे। बता दें कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रनों से बुरी तरह रौंदकर ऐतिहासिक जीत के साथ टेस्ट सीरीज में भी अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

सीरीज में अजय बढ़त

यह भारत की रिकॉर्ड 11वीं घरेलू सीरीज जीत है और तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे हो चुका है। इससे पहले टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम टेस्ट में भी प्रोटियाज टीम को 203 रनों से हराया था। पुणे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने अफ्रीका को फॉलोऑन के लिए मजबूर करते हुए दोबारा बैटिंग करने का न्यौता दिया था जिसके जवाब में प्रोटियाज टीम बिल्कुल भी संघर्ष नहीं कर पाई और 189 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने पहली पारी ने 5 विकेट पर 605 रन बनाए थे। जिसके बाद अफ्रीकी टीम पहली पारी में केवल 275 रन बनाकर आउट हो गई थी।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 16:18 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+