For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मात्र '195 रनों से दोहरा शतक बनाने से चूके रोहित शर्मा', लोगों ने जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के चौथे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जब भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी तो टीम को एक बार फिर से अच्छी शुरुआत दिलानी की उम्मीद थी लेकिन जहां शिखर धवन ने एक बार फिर शानदार पारी खेली तो वहीं उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी रहा।

वनडे में तीन बार के दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले लगातार 4 वनडे मैचों में फ्लॉप रहे हैं। जिसके कारण भारत को जोहान्सबर्ग के वांडर्रस में खेले गए चौथे वनडे में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने दक्षिण अप्रीका को 290 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बारिश के कारण लंबे समय तक खेल रुकने के दक्षिण अफ्रीका को 28 ओवर में 202 रनों का नया लक्ष्य मिला था जिसे पूरा कर भारत पर जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा एक बार फिर नाकाम रहे और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे वनडे में भी रोहित बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अबतक खेले गए चार वनडे मैचों में रोहित सिर्फ 40 रन ही बना पाए हैं जबकि दो टेस्ट मैचों में रोहित के बल्ले से 78 रन निकले थे। रोहित के इस फ्लॉप शो पर ट्विटर ने जमकर मजे लिए हैं। रोहित शर्मा अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आते हैं। खासतौर पर कगीसो रबाडा के सामने जिन्होंने रोहित को अब तक पूरे दौरे में 6 बार आउट किया है। वहीं रोहित शर्मा ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में खेली अपनी 11 पारियों में 11.45 के औसत से कुल 126 रन बनाए हैं।

ऐसी रही ट्विटर प्रक्रिया

अफ्रीका का राष्ट्रगान भी रोहित शर्मा की पारी से लंबा

एक यूजर ने लिखा- दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान भी रोहित शर्मा की पारी से लंबा है।

यूपी बोर्ड के लड़के की तरह हैं रोहित

एक अन्य यूजर ने लिखा- रोहित शर्मा यूपी बोर्ड के उस लड़के की तरह हैं जिसके पाल टैलेंट तो है लेकिन लेकिन विदेशी पिचों और विदेशी भाषाओं (अंग्रेजी) में फेल हो जाता है।

रोहित शर्मा से अच्छी ओपनर

एक अन्य यूजर ने चाभी का फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये अभी भी रोहित शर्मा से अच्छी ओपनर है।

मात्र 195 रनों से अपना दोहरा शतक लगाने से चूक गए

एक अन्य यूजर ने रोहित के तीन दोहरे शतकों पर तंज कसते हुए लिखा- रोहित शर्मा मात्र 195 रनों से अपना दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

Story first published: Sunday, February 11, 2018, 9:30 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+