विशाखापत्तनम। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग के पहले पायदान पर अभी भी जमी हुई है। तीसरे टी-20 में लंका टीम चारो खाने चित हो गयी। वहीं आखिरी टी-20 खेलने विशाखापत्तनम पहुंची टीम इंडिया पूरे जोश में दिखी। खिलाड़ियों ने जमकर एक दूसरे के साथ मस्ती की। हरभजन सिंह ने उन्हीं पलों में से एक पल को ट्विटर पर साझा किया है।
धोनी बोले युवराज को उपर बल्लेबाजी करने नहीं भेज सकते
हरभजन सिंह रोहित शर्मा की एक तस्वीर जिसमें वह माला पहने हुए हाथ जोड़े हैं को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि मंत्रीजी का स्वागत कीजिए। साथ ही उन्होंने लिखा है कि वाइजैग एयरपोर्ट पर पहुंच मंत्रीजी ने समाज के लिए हर प्रयास करने का वादा किया।
Honourable minister @ImRo45 in Vizag and promise to do everything for the Socity..keep ur promises saaaaabb pic.twitter.com/gITSQbkmX8
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) February 13, 2016
भज्जी ने लिखा है कि आप अपने वादे पूरा कीजिएगा साहब। बहरहाल श्रीलंका को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया के पास अब एशिया कप में अपने प्रदर्शना का जारी रखना है।