Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा ने कप्तान कोहली को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो

नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वन-डे उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर बुधवार को लोगों हैरान थे कि रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली को ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से अनफॉलो कर कर दिया है। वहीं, रोहित ने कप्तान कोहली की पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर कर दिया है। सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद, अब अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ विवाद जरूर हुआ है।

बता दें कि हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट किया था, जिसमें टीम के साथ कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त का दौरे पर नाराजगी जताते हुए, बीसीसीआई पर डबल स्टैंर्ड का आरोप लगाया था। उस ट्वीट को रोहित शर्मा ने लाइक किया था।

वहीं, इंग्लैंड सीरिज (टेस्ट) में रोहित शर्मा को नहीं चुना गया है। पहले तीन टेस्ट में रोहित को नहीं चुनने के बाद, ऐसा लग रहा था आखिरी दो मैचों में उन्हें मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी और #BringBackRohitSharma ट्रेडिंग चलाकर कई ट्वीट भी किए गए थे।

सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना कोई सामान्य बात नहीं है, लेकिन फिलहाल उस निष्कर्ष तक पहुंचना जल्दबाजी होगी कि ऑपनर रोहित और कप्तान कोहली के रिश्तों में कुछ खटास पैदा हुई है।

बता दें कि 15 सितंबर को शुरू हो रहे महत्वपूर्ण एशिया कप सीरिज में विराट कोहली को आराम दिया गया है और टीम कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है।

Story first published: Wednesday, September 5, 2018, 19:56 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+