Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई हमले: इंग्लैंड दौरा खटाई में

नई दिल्‍ली, 27 नवंबर: मुंबई में बुधवार रात हुए हमलों और होटल ताज और होटल ओबरॉय समेत कई जगह चल रही आतंकवादियों से मुठभेड़ को देखते हुए अब इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा खटाई में पड़ गया है।

इंग्‍लैंड और भारत के बीच होने वाले दो एकदिवसीय और दो टेस्‍ट मैच निरस्‍त हो सकते हैं। इस सबंध्‍ा में अंतिम फैसला करने के लिए इंग्‍लैंड की टीम फिलहाल अपने उच्‍चायुक्‍त कार्यालय से अनुमति के इंतजार में है।

इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्‍ता ने डेली टेलीग्राफ को जानकारी देते हुए बताया कि इंग्‍लैंड और भारत के बीच होने वाला दूसरा टेस्‍ट मैच मुंबई के ब्राबोर्न स्‍टेडियम में होना है। ऐसी स्थिति में टेस्‍ट मैच संभव नहीं दिख रहा है। यह स्‍टेडियम होटल ताज से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां आतंकियों ने हमला किया है।

इंग्‍लैंड टीम के प्रवक्‍ता एंड्रयू वॉलपोल ने कहा कि वो अभी इंग्‍लैंड के उच्‍चायुक्‍त कार्यालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि टीम ने अगले एकदिवसीय मैच के लिए गुवाहाटी जाने से इंकार कर दिया है।

अब यदि इंग्‍लैंड टीम के कार्यक्रम पर नजर डालें तो 29 नवंबर को छठा एकदिवसीय मैच गुवाहाटी में खेला जाना है, जबकि दो दिसंबर को सातवां मैच नई दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाना है।

इसके बाद दो टेस्‍ट मैच होने हैं। पहला मोटेरा में 11 दिसंबर से खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच मुंबई में 19 दिसंबर से खेला जाना है।

इंग्लैंड टीम ने वापस जाने की इच्छा जताई

इंग्‍लैंड टीम ने सात मैचों की एकदिवसीय सीरीज को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इंग्‍लैंड टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को सूचना दी है कि उसके खिलाड़ी सीरीज के बाकी के दो मैच खेलने के इच्छुक नहीं हैं।

बीसीसीआई ने उसे इस संबंध में प्रस्ताव भेजने को कहा है, जिस पर विचार किया जाएगा। अभी तक इंग्‍लैंड और भारत के बीच चल रही एकदिवसीय सीरज और बाद में होने वाली टेस्‍ट सीरीज को रद करने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+