कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी ये हॉट क्रिकेटर, अब है तेंदुलकर के बेटे की खास दोस्त
नई दिल्ली। इंग्लैंड की ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस महिला खिलाड़ी न तो क्रिकेट के मैदान में कोई कमाल किया है और न ही कोई खास पारी खेली है, बावजूद इसके इसने 2014 में भी सुर्खियां बटोरी थी और अब फिर से खबरों में छाई हुई हैं। इनके सुर्खियों में आने की वजह निजी है। आखिर कौन हैं ये महिला क्रिकेटर और क्या खास किया है उन्होंने...

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर फिर सुर्खियों में
इस खूबसूरत महिला खिलाड़ी का नाम डेनियर व्याट है। इंग्लैंड की इस क्रिकेटर ने खेल के मैदान में कमाल नहीं किया लेकिन 2014 में उन्होंने विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित होकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। उन्होंने ये खास प्रस्ताव ट्विटर पर दिया था। इस तरह से प्यार और शादी का प्रस्ताव करके डेनियल व्याट खासी चर्चाओं में रही।

कोहली को किया था प्रपोज
विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी डेनियल व्याट भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खास दोस्त भी हैं। उन्होंने सचिन के बेटे के साथ तस्वीरें भी खिंचाई हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर का नाम है डेनियल व्याट
इंग्लैंड की खूबसूरत महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट भले ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन क्रिकेटर के तौर पर उनका रिकॉर्ड कतई अच्छा नहीं रहा। डेनियल व्याट का भारत के खिलाफ कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

अर्जुन तेंदुलकर की हैं खास दोस्त
उम्र में डेनियल व्याट अर्जुन तेंदुलकर से काफी बड़ी हैं, बावजूद इसके दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन की डेनियल व्याट स पहली मुलाकात इंग्लैंड में हुई। एक तस्वीर में व्याट और अर्जुन के साथ सचिन भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। व्याट सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय हैं। समय-समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications