For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर पत्नी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- आपके होने से दुनिया अच्छी है

Rohit Sharma Birthday Special: Rohit Sharma and Ritika Sajdeh's cute Love Story | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। दुनियाभर से लोग उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा आज 34 साल के हो गए, इस मौके पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा करके अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। रोहित की पत्नी ने रोहित और बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे रोहित की बेटी समायरा पिता को सुला रही हैं।

पत्नी ने लिखा दुनिया खूबसूरत है आपके साथ
रितिका ने सोशल मीडिया पर लिखा, आपको जन्मदिन की बहुत बधाई रोहित, आप मेरी जिंदगी के सबसे अच्छी खुशी हैं। मैं सच में यह कह सकती हूं कि यह दुनिया अच्छी जह जब यहां हैं। रोहित फिलहाल आईपीएल के बायो बबल में हैं और मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उनकी अगुवाई में टीम 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। पिछली बार यूएई में जब आईपीएल का आयोजन हुआ था तो भी मुंबई की टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

वनडे में रोहित के रिकॉर्ड शानदार
रोहित शर्मा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने 5445 रन नबाए हैं, इस दौरान उनका औसत 31.47 का रहा है। आईपीएल में रोहित ने 40 अर्धशतक लगाए हैं। ना सिर्फ आईपीएल बल्कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों में भी रोहित शर्मा का नाम शुमार है। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित 7वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे में 9205 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 शतक लगाए हैं जबकि 43 अर्धशतक लगाए हैं। यही नहीं वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने के अलावा वनडे में उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है।

टी-20 में जबरदस्त रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा भारत के तीसरे टी-20 बल्लेबाज हैं जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने भारत की ओर से खेलते हुए 32.54 के औसत से 2864 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 4 शतक और 22 अर्धशतक हैं। रोहित शर्मा पिछले आईपीएल सीजन में फिट नहीं होने की वजह से कई मैच नहीं खेल पाए थे, यही नहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में रोहित ने जबरदस्त वापसी की थी।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 16:30 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+