रोहित शर्मा ने एक और टी20 मैच जीत बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले कप्तान
नई दिल्ली। रविवार को टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टी20 खेला गया। तीन मैचों की सीरीज का ये मुकाबला था तो लो-स्कोरिंग लेकिन रहा बहुत रोमांचक। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की सूझ-बूझ भरी पारी के दम पर टीम इंडिया ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।
रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
आपको बता दें, इस सीरीज में रोहित शर्मा बतौर कप्तान हैं, जो कभी भी फाइनल मैच नहीं हारते। वहीं, अगर रोहित शर्मा के बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल करियर पर नज़र डालें तो वे सबसे सफल कप्तान हैं। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने इस मुकाबले को जीतकर बतौर कप्तान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अब तक कोई भी कप्तान हासिल नहीं कर पाया है।
रोहित से रेस हारे ये कप्तान
दरअसल, हिटमैन रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 10 में से 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत लिए हैं। इस तरह रोहित की जीत का प्रतिशत 90 का है। रोहित से पहले 10 में 8 मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक, ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क, अफगानिस्तान के असगर अफगान और पाकिस्तान के सरफराज अहमद के नाम था, जिसे रोहित ने अब ध्वस्त कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
