For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : धोनी के 'बर्थडे' पर रोहित बोल गए कुछ ऐसा कि सभी पत्रकार लगे हंसने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के लिए इस बार का आईसीसी विश्व कप कभी ना भूला पाने वाला साबित हो गया है। रोहित का बल्ला गरजता जा रहा है और वो किसी एक विश्व कप में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित चाैकों-छक्कों की बरसात के साथ अपने चाहने वालों का मनोरंजन करवा ही रहे हैं लेकिन वह साथ-साथ में मैदान के बाहर भी कुछ मजेदार बातें करके सुर्खियां बटोर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेलने के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दाैरान महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे को लेकर कुछ ऐसा बोला कि हाॅल में बैठे सभी पत्रकार जोर-जोर से हंसने लग पड़े।

विकेटकीपर धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में एक पत्रकार ने रोहित से धोनी के जन्मदिन पर कुछ कहने को लगा, लेकिन उनके जवाब मजाकिया मूड में निकलते दिखे। रोहित से पूछा गया, 'माही का कल बर्थडे है, कुछ तो बोलो।' तो रोहित ने कहा, 'हम सब लोग मनाएंगे बर्थडे और क्या.. हम कल ट्रैवल करेंगे।' इस बीच रिपोर्टर ने उन्हें फिर टोंका और कहा 'इसके बारे में कुछ तो बोलो।' ये बात सुनकर सब हंसने लगे। आगे रोहित ने कहा, 'क्या बोलूं यार, बर्थडे में क्या बोला जाता है... हैप्पी बर्थडे, यही तो बोला जाता है। कल ट्रैवल डे है हमारा। अभी पता नहीं है हम मैनचेस्टर जा रहे या बर्मिंघम जा रहे, तो उस हिसाब से बस ड्राइव में शायद केक कटिंग होगा, फोटो-वोटो भेजेंगे आपको।' इसके बाद वहां मौजूद सभी रिपोर्टर्स को जोर की हंसी आ गई।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद रोहित इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वे अबतक 647 रन बना चुके हैं। उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर जिन्होंने 638 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (606 रन) हैं। विश्व कप इतिहास में ये पहला मौका है जब तीन-तीन क्रिकेटर्स ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं उम्मीदें भी लगाई जा रही हैं कि सचिन तेंदुलकर का किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड भी टूट सकता है। सचिन ने 2003 में 673 रन बनाए थे।

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+