'मानसिक रूप से कमजोर हो चुके थे पाकिस्तानी खिलाड़ी'
इंतिखाब इस वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच थे जहां खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया था।
पाकिस्तानी सामचार चैनल 'डॉन न्यूज' के पास उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक आस्ट्रेलिया में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद गठित की गई जांच समिति के समक्ष पाकिस्तानी टीम के सदस्यों और प्रबंधन ने इंतिखाब आलम पर कीचड़ उछाला था।
समाचार चैनल ने जांच समिति के समक्ष दिए गए इंतिखाब आलम के बयान के हवाले से बताया, "मैंने महसूस किया कि वे मानसिक रूप से कमजोर हो चुके थे। वे इस बात को नहीं जानते कि वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"
आलम ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों के साथ मानसिक समस्या है। वे यह नहीं जानते कि अपने कपड़े कैसे पहने जाते हैं और कैसे सभ्य तरीके से बात की जाती है।"
पाकिस्तान किक्रेट बोर्ड (पीसीबी) ने मार्च में पूर्व कप्तान यूनुस खान और मोहम्मद यूसुफ पर प्रतिबंध लगा दिया था और पांच अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दंडित किया था।
दंडित होने वाले खिलाड़ियों में शोएब मलिक, राणा नावेद-उल-हसन, शाहिद अफरीदी, उमर अकमल और कामरान अकमल शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications