For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज की राह पर चले रोहित, ऐसा रहा तो भारत जीत सकता है विश्व कप

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) टीम को चैंपियन बनाने के लिए किसी एक खिलाड़ी का अहम रोल देखने को मिलता है। आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। यूं तो सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका निभाई लेकिन जितना योगदान अबतक ओपनर रोहित शर्मा का रहा वो काबिलेतारीफ है। रोहित इस विश्व कप में युवराज की राह पर चलते दिख रहे हैं। जी हां, जैसे युवराज ने भारत को 2011 का खिताब दिलाने में भूमिका निभाई थी, वैसे ही इस विश्व कप में रोहित भी निभा रहे हैं। हालांकि युवी ने गेंद से भी कमाल दिखाया था लेकिन रोहित बल्ले के साथ ही मैच एकतरफा करते दिख रहे हैं।

3 बार बने 'हीरो'

3 बार बने 'हीरो'

रोहित इस विश्व कप में 3 बार 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड जीत चुके हैं। वहीं युवराज ने 2011 विश्व कप के पूरे टूर्नामेंट 4 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड अपने नाम करते हुए टीम को खिताब दिलाया था। यानि कि टीम को चैंपियन बनाने में किसी एक खिलाड़ी का हमेशा अधिक रोल रहा है। रोहित विश्व कप में भारत की ओर से किसी एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड पाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में तीन बार यह खिताब जीता था और भारत फाइनल तक पहुंचा था जहां उन्हें आस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

विश्व कप 2019 : 'हिटमैन' रोहित ने ठोका तूफानी शतक, बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड

रनों के मामले में चल रहे हैं आगे

रनों के मामले में चल रहे हैं आगे

इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित सबसे आगे चल रहे हैं। रोहित अभी तक 7 मैचों में 544 रन बना चुके हैं जिसमें 4 शतक तो 1 अर्धशतक शामिल रहा। उनके पीछे शाकिब अल हसन हैं जो 542 रन बना चुके हैं। भारत को अभी अपना लीग का एक मैच और खेलना है जो 6 जून को श्रीलंका के खिलाफ है। वहीं भारत सेमीफाइनल मुकाबला भी खेलेगा यानि कि रोहित के पास और विस्फोट करने के लिए अभी भी 2 मैच बचे हैं। अगर रोहित का बल्ला यूं ही चलता रहा तो वो युवराज की तरह भारत को खिताब दिलाने के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। युवराज ने 2011 विश्व कप में 90 से अधिक की औसत से 362 रन बनाए थे, वहीं गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट भी लिए थे।

कब-कब निकला शतक

कब-कब निकला शतक

रोहित के 4 शतकों में से 3 शतक इस विश्व कप में भारत की जीत के काम आए। पहला शतक 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ निकला। रोहित ने नाबाद 122 रनों की पारी खेल टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। दूसरा शतक 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ निकला जिसमें उन्होंने 140 रनों की पारी खेली आैर टीम ने 89 रनों से मैच जीता। तीसरा शतक 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ निकला। इस मैच में उन्होंने 102 रन बनाए लेकिन भारत 31 रन से हार गया था। चाैथा शतक बांग्लादेश के खिलाफ है जिसमें उन्होंने 104 रनों की पारी खेल टीम को 28 रनों से जीत दिलाई में भूमिका निभाई।

जब विंडीज के ड्रेसिंग रूम में 'यूनिवर्स बॉस' से मिलने पहुंची पॉप स्टार रिहाना, VIDEO वायरल

Story first published: Wednesday, July 3, 2019, 10:17 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+