For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित -युवराज ने पहने थे हवाई चप्पल और शॉर्ट्स, यूं मिले जीजा-साले तो खूब हुआ मजाक

नई दिल्ली: जिंदगी में क्रिकेट के अलावा और भी बहुत कुछ है। फन और ह्यूमर है तो ये जिंदगी मुकम्मल है। विश्वकप में धमाल मचाने वाले रोहित शर्मा हाल ही में जब एक मॉल में गये तो अचानक उनकी मुलाकात युवराज सिंह से हो गयी। लगता है दोनों हल्के फुल्के मूड में शॉपिंग के लिए निकले थे। पैरों में हवाई चप्पल, टी शर्ट और शॉर्ट्स। इस हुलिये में अचनाक एक दूसरे को देख कर दोनों खुशी से उछल पड़े। ऊपर से रिश्ता साला-बहनोई का। फिर तो युवराज और रोहित में मजाक, हंसी-खेल शुरू हो गया। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे रोहित शर्मा के साथ एक मॉल में खड़े हैं। युवराज ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- देखिए ये वो हैं जिनसे मैं मॉल में टकरा गया। विश्वकप के मेरे मस्त फेवरेट खिलाड़ी ! मेरे भाई सरीखे दोस्त, इस बार मेरे गाल खुशी से कुछ ऊपर खिंचे चले जा रहे हैं। युवराज सिंह और रोहित शर्मा बहुत अच्छे दोस्त हैं। रोहित, युवराज को बड़ा भाई मानते हैं। लेकिन रोहित शर्मा, युवराज के बहनोई हैं इसलिए दोनों में हंसी मजाक भी खूब होता है। ये तस्वीर इसी रिश्ते की गवाह है।

युवराज के बहनोई हैं रोहित !

युवराज के बहनोई हैं रोहित !

फेमस क्रिकेटर युवराज सिंह अब क्रिकेट से रिटायर हो कर जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। वे रोहित शर्मा से सीनियर खिलाड़ी रहे हैं। जब युवराज अपने क्रिकेट करियर के टॉप पर थे तब उनकी स्पोर्ट्स मैनेजर थीं रितिका सजदेह। रितिका की कार्यकुशलता से युवराज बहुत प्रभावित थे। वे रितिका को बहन की तरह मानने लगे। रितिका भी युवराज को राखी बंधने लगीं। इसी बीच रोहित शर्मा की टीम इंडिया में इंट्री हुई। कुछ समय बाद युवराज की रोहित शर्मा से दोस्ती हो गयी। युवराज की सलाह पर रोहित ने भी रितिका को अपना स्पोर्ट्स मैनेजर बना लिया। युवराज ने ही पहली बार रोहित को रितिका से मिलवाया था। बाद में जब रितिका और रोहित की शादी हुई तो युवराज ही दोनों के मध्यस्थ थे। चूंकि रितिका, युवराज की मुंहबोली बहन थीं इसलिए वे रोहित शर्मा को बहनोई कर चिढ़ाने लगे। तभी से दोनों के बीच मजाकिया रिश्ता बन गया। ये दोनों जब भी मिलते हैं, जहां भी मिलते हैं मजाक और शरारत का सिलसिला शुरू हो जाता है। वैसे रोहित शर्मा युवराज सिंह की बहुत इज्जत करते हैं। वे युवी को बड़ा भाई मानते हैं। इस साल आइपीएल में जब युवराज अनसोल्ड रहे गये तो रोहित शर्मा के कहने पर ही मुम्बई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था।

लड़ाई के बाद हुई थी दोस्ती

लड़ाई के बाद हुई थी दोस्ती

रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल करियर शुरू किया था। उन्होंने जब डेब्यू किया उस समय युवराज सिंह टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी थे। रोहित 2007 में पहली बार विदेश दोरे पर गये थे और पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था। होटल से ग्राउंड आने आने लिए एक बस निर्धारित थी। उस टीम बस में युवराज सिंह के लिए सीट पक्की थी। उस सीट पर युवी ही बैठते थे। बाकी खिलाड़ियों ने युवी के इस विशेषाधिकार को मान लिया था। जब रोहित पहली बार टीम में आये तो बस में गलती से उसी सीट पर बैठ गये जो युवराज सिंह के लिए फिक्स थी। रोहित ये बात नहीं जानते थे कि ये युवराज की सीट है। युवराज बस में दाखिल हुए तो उन्होंने रोहित को अपनी सीट पर बैठा पाया। युवराज ने रोहित को सीट छोड़ने के लिए कहा। रोहित वहां से उठ कर दूसरी जगह चले तो गये लेकिन उन्हें युवराज का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया। बहुत समय तक रोहित के मन में ये बात बैठी रही। लेकिन युवराज मस्तमौला थे। रोहित ने भी समझ लिया युवराज में कुछ एटिच्यूड जरूर है लेकिन घमंड नहीं। फिर तो दोनों में ऐसी दोस्ती हुई कि अब ये मिसाल बन गयी है। रोहित गंभीर हैं और युवराज मजाकिया, फिर भी दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। एक बार रोहित ने युवराज को जन्मदिन पर कुछ इस तरह विश किया था- हैप्पी बर्थडे युवराज, मेरे नास्त्रेदमस, जिसने 9 साल पहले बता दिया था मैं रितिका से शादी करूंगा।

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को किया ट्रोल

कैसे हुई दोस्ती ?

कैसे हुई दोस्ती ?

बस में सीट के लिए हुए विवाद के बाद रोहित शर्मा और युवराज सिंह के बीच एक तरह से कोल्ड वार शुरू हो गया था। युवराज सिंह उस समय बड़े खिलाड़ी थे। रोहित जब युवी से बोलने की कोशिश करते तो उन्हें ठंडा रिसेपॉन्स मिलता। 2007 में ही जब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप खेलने दक्षिण अफ्रीका पहुंची तो युवी और रोहित के रिश्ते पर जमी बर्फ पिघलने लगी। युवराज सिंह ने जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में क्रिस ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के मारे तो भारत के ड्रेसिंग रूम में जश्न शुरू हो गया। युवराज जब इस पारी के बाद ड्रेसिंग रूम में आये तो रोहित ने उन्हें बधाई दी। युवी ने रोहित को कहा, चलते हैं आज स्पेशल डिनर पर। उस दिन युवराज बहुत खुश थे। उन्होंने शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस खुशी के मौके पर दोनों जब खाने के टेबल पर मिले तो हमेशा के लिए दोस्त बन गये।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 17:04 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+