Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या बोले- बिना दर्शकों के हो सकता है IPL, लोग घर बैठे करेंगे मनोरंजन

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है तो इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आईपीएल सीजन-13 होना चाहिए। हालांकि बीसीसीआई ने इसे फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है, लेकिन कई क्रिकेटरों का मानना है इसे स्टेडियम में बिना दर्शकों के भी करवाया जा सकता है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी यही उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिनेश कार्तिक के साथ लाइव चैट के दाैरान कहा कि आईपीएल बिना दर्शकों के भी हो सकता है।

पांड्या ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होने का विकल्प खुला होना चाहिए और दर्शकों के बिना ये अलग तरह का अनुभव होगा। हमें आईपीएल में दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है। पांड्या ने कहा 'मैंने रणजी ट्रॉफी में बिना दर्शकों के खेला है। अगर बिना दर्शकों के आईपीएल होगा तो ये अच्छा विकल्प होगा। कम से कम लोगों का घर में रहते हुए मनोरंजन होगा।' हार्दिक के इस सुझाव पर उनके बड़े भाई क्रुणाल भी इस बात पर सहमत दिखे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल सीजन-13 की शुरूआत इस साल 28 मार्च से होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण ये शुरू नहीं हो पाया और फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि अक्टूबर महीने में आईपीएल-2020 को कराया जा सकता है। लेकिन इस बात पर अभी भी संशय है कि अगर उस वक्त आईपीएल होता है तो क्या स्टेडियम में फैंस होंगे या नहीं। इसी को लेकर कई खिलाड़ी कह चुके हैं कि बिना दर्शकों के भी मैच कराया जा सकता है क्योंकि कुल मिलाकर हर कोई चाहता है कि क्रिकेट फिर से शुरू हो और हर किसी को टीवी पर ही सही, लेकिन क्रिकेट देखने को मिले।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 16:54 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+