
विराट कोहली
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जिस तरह से अपने इश्क का इजहार और प्रदर्शन पिच पर किया है उस हिसाब से तो वो फिल्म के लीड हीरो हुए।

सचिन तेंदुलकर
आंखों ही आंखों में इश्क का इजहार करना कोई सचिन तेंदुलकर से सीखे, किसी को शिद्दत से चाहना और ईमानदारी से उस रिश्ते को निभाना तेंदुलकर की खासियत है इसलिए इस फिल्म में सचिन का होना तो बनता ही है।

महेन्द्र सिंह धोनी
बचपन की मोहब्बत को जवानी में जीवन साथी के रूप में अपनाना धोनी जैसे बड़े दिग्गज ही कर सकते हैं, इसलिए इस रोमांटिक फिल्म तो धोनी होंगे ही।

युवराज सिंह
कोई भी फिल्म बिना मसाले के चलती कहां है इसलिए रोमांटिक फिल्म में अगर तड़का ना लगे तो बात कैसे बनेगी, इसलिए फिल्म में पिच के कैसेनोवा युवराज सिंह का होना बहुत जरूरी है।

हरभजन सिंह
प्यार वो ही सफल होता है जिसमें इंतजार और भरोसा हो, यह बात हरभजन सिंह से अच्छा कौन समझा सकता है, इसलिए इस फिल्म में भज्जी का होना भी बहुत जरूरी है।

दिनेश कार्तिक
जिंदगी में सेकंड- चांस मिलता है, यह बात दिनेश कार्तिक से बेहतर कौन समझा सकता है इसलिए फिल्म में दिनेश की भी जगह बनती है भाई।

रोहित शर्मा
अपने प्यार के साथ जिंदगी का हर पल हर जियो यह बात रोहित शर्मा ही सिखा सकते हैं, क्योंकि वो मानते हैं जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, इसलिए फिल्म में उनका होना भी अतिआवश्यक है।

सुरेश रैना
दुनिया में अरेंजड मैरज भी आपको अपने प्यार से मिला सकती है, इसलिए रैना की पोजिशन भी बनती है भाई।

सौरव गांगुली
अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसको पाने के लिए जमीन-आसमान एक कर दीजिये, यह बात तो हमारे एंग्रीयंगमैन सौरव दादा ही लोगों को समझा सकते हैं, इसलिए फिल्म उनके बिना कैसे बन सकती है।

अनिल कुंबले
प्यार इंसान को अच्छा ही नहीं बहुत अच्छा बना देता है जिसके कारण आप रूढियों को भी तोड़ सकते हैं, इसलिए इस रोमांटिक फिल्म में इस लविंग स्टार का होना भी बहुत जरूरी है।

गौतम गंभीर
खुदा ने हर किसी के लिए किसी ना किसी को बनाया है और वो कब, कैसे सामने आ जायेगा यह तो गौतम गंभीर ही बता सकते हैं इसलिए इस फिल्म में गंभीर ना हो तो कैसे चलेगा।

आर अश्विन
प्यार के लिए इंसान को बहुत कुछ त्यागना पड़ता है, यह बात रोमांटिक अश्विन ही समझा सकते हैं इसलिए इस फिल्म में वो 12th मैन का रोल निभा सकते हैं।

29 अक्टूबर को होगा भज्जी-गीता का ब्याह, रिसेप्शन दिल्ली में
29 अक्टूबर को होगा भज्जी-गीता का ब्याह, रिसेप्शन दिल्ली में


Click it and Unblock the Notifications