For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ रॉस टेलर ने अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज में खेली जारी रही कैरेबियन प्रीमियर लीग में रॉस टेलर जमैका तालावाह की ओर से खेल रहे हैं। बुधवार को सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए रॉस टेलर ने फटाफट 35 गेंदों में 51 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत जमैका तालावाह ने निर्धारित 20 ओवरों में 178-4 का स्कोर बनाया।इस स्कोर के जबाव में उतरी क्रिस गेल की टीम सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट 20 ओवरों में 9 विकेट पर 131 रन का स्कोर ही बना पाई और मैच 47 रनों से हार गई।

रॉस टेलर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड:
रॉस टेलर ने अपनी पारी के दौरान चार छक्के लगाए। उनकी इस पारी के साथ ही रॉस टेलर ने टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी (267 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है। टेलर ने 248 टी20 मैचों में 271 छक्के लगाए हैं। टेलर छक्के जमाने की इस फेहरिस्त में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेलर से आगे भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। सुरेश रैना 11वें नंबर पर है। रैना के नाम 299 टी20 छक्के हैं। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (857 छक्के) के नाम है।

Story first published: Thursday, August 16, 2018, 12:35 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+