Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand: Ross Taylor ने ऐसे दिया सहवाग के 'दर्जी ट्वीट' का जवाब, टीम इंडिया की हार पर भी ली चुटकी

राजकोट। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर अक्सर मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर पर एक ट्वीट कर उनका मजाक बनाया था। सहवाग ने लिखा था, 'अच्छा खेले रॉस टेलर 'दरजी जी' दिवाली ऑर्डर के दबाव के बीच आपका प्रदर्शन अच्छा रहा।' इस ट्वीट का रॉस टेलर ने अब जवाब दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 5 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए फिलहाल भारत में है।

4 नवंबर को राजकोट में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रनों से शिकस्त दी। इस रोमांचक मुकाबले में कॉलिन मुनरो ने तूफानी शतकीय पारी खेली वहीं भारत के तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। इस जीत के बाद कीवी खिलाड़ी रॉस टेलर राजकोट की सड़कों पर घूमने निकले।

टेलर वहां एक दर्जी की दुकान के आगे रुके और तस्वीर खिंचवाई। रॉस ने ये तस्वीर खास वीरेंद्र सहवाग के लिए खिंचवाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये फोटो डाली और लिखा, 'वीरेंद्र सहवाग, राजकोट में मैच के बाद, दर्जी की दुकान बंद. अगली सिलाई त्रिवेंद्रम में होगी जरूर आना'। इस पोस्ट के साथ टेलर ने न केवल सहवाग की बात का जवाब दिया, बल्कि टीम इंडिया की निराशजनक हार पर भी चुटकी ली। टेलर के इस पोस्ट पर हजारों लाइक आ चुके हैं।

सहवाद भी कहां कम थे। उन्होंने रॉस के पोस्ट पर लिखा, 'आपसे बहुत खुश हूं। क्या इतनी अच्छी हिंदी बोलने के लिए रॉस आधार के लिए योग्य हैं?' बता दें कि रॉस टेलर काफी अच्छी हिंदी लिख और पढ़ लेते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला ही फैसला करेगा कि सीरीज किसके नाम रहेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+