रॉस टेलर ने किया खुलासा, वीरेंद्र सहवाग को करारा जवाब देने के लिए किसने उन्हें सिखाई हिंदी
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर के साथ जो मजाक किया था, उसका किवी खिलाड़ी ने जवाब भी दिया था। टेलर ने सहवाग के ट्वीट का हिंदी में जवाब देकर सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन लेकिन अब ये खुलासा हो गया है कि आखिर हिंदी में ट्वीट करने में टेलर की मदद कौन करता था।

टेलर ने किया खुलासा
तिरुवनंतपुरम में सीरीज हारने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने टेलर के ही एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'धुलाई के बाद सिलाई लेकिन न्यूजीलैंड अच्छा खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने से भी ज्यादा बुरा नहीं लगता क्योंकि ये अच्छे लोग हैं'। इसके बाद टेलर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर सहवाग को लिखा, जाते-जात एक आखिरी मैसेज- धुलाई और सिलाई आने वाले समय में जारी रहेगी।' साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि हिंदी में ट्वीट करने में ईश सोढ़ी और देव ने उनकी मदद की थी।

इससे पहले भी सहवाग कर चुके हैं मजाक
आपको बता दें कि पिछले दिनों सहवाग और टेलर के बीच ‘टेलर' के नाम को लेकर चुटीली बातचीत चल रही है। हालांकि इसकी शुरुआत किसी और ने नहीं बल्कि वीरेंद्र सहवाग ने की थी। सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रॉस टेलर के उपनाम का मजाक उड़ाते हुए दर्जी के नाम से उन्हें संबोधित किया था।

अगली बार अपना ऑर्डर समय पर भेज देना
सहवाग के इस मैसेज का जवाब रॉस टेलर ने बहुत ही मजेदार अंदाज में दिया। रॉस टेलर ने हिंदी में लिखा, "शुक्रिया वीरेंद्र सहवाग भाई, अगली बार अपना ऑर्डर समय पर भेज देना ताकि मैं आपको अगली दिवाली के पहले भेज दूं.. हैप्पी दिवाली।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications