For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रॉस टेलर ने अपने शतक से रच दिया इतिहास, सचिन और विराट को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में कई रिकॉर्ड्स बनते जा रहे हैं। जेम्स नीशम की पारी भी इसी सीरीज में खेली गई थी। फिलहाल तीन मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच नेल्सन के सैक्सटॉन ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला लिया।न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में एक बार फिर से श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। हेनरी निकोल्स और रॉस टेलर ने मिलकर न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 364 रन तक पहुंचा दिया। इस मैच में हेनरी निकोल्स ने बेहतरीन 124 रन बनाए जबकि रॉस टेलर को 137 रन की पारी खेल नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा शतक:
टेलर के करियर की यह 20 सेंचुरी है।टेलर ने 210 वनडे मैचों में 20 सेंचुरी जड़ी हैं।इसके अलावा 90 टेस्ट मैच में उनके खाते में 17 सेंचुरी दर्ज हैं। टेलर ने 47.91 की औसत से न्यूजीलैंड के लिए 210 वनडे मैचों में 7714 रन बनाए हैं। इस मामले में नाथन एस्ले दूसरे नंबर पर हैं, जिनके खाते में 16 सेंचुरी हैं। वहीं मार्टिन गप्टिल तीसरे नंबर पर हैं जिनके खाते में 14 सेंचुरी हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के खाते में फिलहाल 11 वनडे सेंचुरी शामिल हैं।

तीनों प्रारूप की बात करें तो सबसे ज्यादा सेंचुरी न्यूजीलैंड की ओर से टेलर ने ही ठोकी हैं। टेलर के खाते में कुल 37 सेंचुरी हैं, जबकि उनके बाद विलियमसन दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 30 शतक दर्ज हैं। नाथन एस्ले के खाते में 27 शतक है।

सचिन और कोहली इस मामले में पीछे: रॉस टेलर ने इस सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया। सचिन ने लगातार 50+ का स्कोर पांच बार किया है और विराट कोहली ने भी ऐसा ही किया है। रॉस टेलर ने छठी बार 50+ रन बनाए और इसके साथ उन्होंने यह रिकॉर्ड हासिल किया। इस मामले में सबसे आगे पाकिस्तान के जावेद मियांदाद हैं जिन्होंने 9 बार लगातार 50+ रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, January 9, 2019, 13:40 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+