Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: इन 5 हीरो के दम पर भारत ने हासिल की रिकॉर्ड जीत

कोलंबो। नए कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल की शुरूआत इससे अच्छी भला और क्या हो सकती है? भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 304 रनों के रिकॉर्ड अंतराल से जीतकर इतिहास रच दिया है। रनों के अंतराल से विदेश में ये भारत की सबसे बड़ी जीत है। लगभग हमेशा की तरह भारत कि ये जीत भी किसी एक के दम से नहीं मिली है बल्कि सभी खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ये 5 खिलाड़ी रहे भारत की जीत के हीरोः-

पढ़ेंः- INDvSL: गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से हराया, सीरीज में भारत 1-0 से आगे

1 शिखर धवन

1 शिखर धवन

ये गब्बर की किस्मत ही कहेंगी कि पिछले काफी समय से टेस्ट टीम से बाहर रहने के बाद उन्हें अचानक मौका मिला। शिखर धवन को भारत के नियमित ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय की जगह टीम में शामिल किया गया। धवन ने इस मौके को जमकर भुनाया। धवन ने पहली पारी में विस्फोटक बल्लेबाजी कर श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। धवन ने पहली पारी में 168 गेंदों में 31 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 190 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में धवन का बल्ला नहीं चल सका और वे केवल 14 रन ही बना सके। धवन की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से ही भारत ने पहली पारी 600 रन बनाए। धवन को उनकी शानदार बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

2 चेतेश्वर पुजारा

2 चेतेश्वर पुजारा

पुजारा को भारत का मौजूदा समय का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है। क्यों कहा जाता है ये हम सब अच्छे से जानते हैं। पुजारा ने पहली पारी में रहाणे के साथ मिलकर शानदार पारी खेली। पुजारा ने पहली पारी में 13 चौकों की मदद से 153 रन बनाए। ओपनर मुकुंद और कप्तान कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद पुजारा ने ही पारी को संभाला। जब पुजारा आउट हुए तब भारत का स्कोर 423 रनों पर 4 विकेट था। हालांकि दूसरी पारी में पुजारा केवल 15 रन ही बना सके।

3 रविंद्र जडेजा

3 रविंद्र जडेजा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया। जडेजा ने पहली पारी में श्रीलंका के 3 विकेट झटके। 22.3 ओर में 2.98 के औसत से केवल 67 रन खर्च किए। पहली पारी में बल्ले से जडेजा ने 15 रन भी बनाए। दूसरी पारी में भी जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। दूसरी पारी में 24.5 ओवर में 71 रन देकर 3 विकेट झटके। जडेजा ने कुल 6 विकेट अपने नाम किए।

4 विराट कोहली

4 विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली पहली पारी में फ्लॉप हो गए। कोहली केवल 3 रन बनाकर प्रदीप का शिकार हुए। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने न केवल शतक बनाया बल्कि रिकॉर्ड की झड़ी लगा दीं। दूसरी पारी में कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 चौके व 1 छक्का भी लगाया।

पढ़ेंः- क्रिकेट के सभी फॉर्मट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

5 मोहम्मद शमी

5 मोहम्मद शमी

शमी ने अपनी गेंद से श्रीलंका के बल्लेबाजों को जमकर नचाया। पहली पारी में शमी ने बल्ले से 3 छक्कों का मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद गेंद से 12 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट भी झटके। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट झटका।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+