ICC Test Rankings: मयंक अग्रवाल पहली बार टाॅप-10 में, इशांत शर्मा को मिला जबरदस्त फायदा
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल को जबरदस्त फायदा हुआ है तो वहीं कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बीच कड़ी टक्कर है। स्मिथ अभी भी 931 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन अब कोहली उनसे ज्यादा दूर नहीं हैं। कोहली उनसे 3 अंक दूर 928 रेटिंग के साथ दूसरे स्ठान पर हैं। वहीं अग्रवाल पहली बार टाॅप 10 में शामिल हुए हैं।

दोहरे शतक से मयंक को फायदा
बांग्लादेश के खिलाफ हुई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज दाैरान अग्रवाल को 8 अंकों का फायदा पहुंचा है। वह अब 700 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर काबिज हैं। मयंक ने इंदाैर में हुए पहले टेस्ट में 243 रनों की पारी खेली थी, जिसके रूप में उन्हें यह तोहफा मिला है। हालांकि दूसरे मैच में वह खास नहीं कर सके। वहीं कोहली को कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए डे-नाइट मैच में शतक जड़ने का फायदा पहुंचा। कोहली ने 136 रनों की पारी खेली थी। वहीं केन विलियमसन तीसरे, चेतेश्वर पुजारा चाैथे व अजिंक्या रहाणे 5वें स्थान पर काबिज हैं।

रूट को झटका
वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, कीवी के खिलाफ खराब रन बनाने के कारण, शीर्ष 10 से बाहर हो गए। रूट 11वें पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बीजे वाटलिंग, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ दोहरा शतक बनाया, उन्होंने रैंकिंग में 12 वें स्थान पर पहुंचने के लिए 12 स्थान की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 और 28 रन बनाए और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स के मामले में पहले नंबर पर जैसन होल्डर हैं और दूसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा काबिज हैं।

इशांत को फायदा
वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग पर नजर डाले तो इशांत शर्मा को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। वह 22 से 17वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं उमेश यादव ने भी 3 अंकों की छलांग लगाई है जो 24 से 21वें स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में 907 अंकों के साथ कमिंस नंबर वन पर और दूसरे नंबर पर कगीसो रबाडा काबिज हैं। पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। रविचंद्रन अश्विन 9वें नंबर पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
