INDVSAUS : शून्य पर आउट होते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने उतरी। भारत टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा। ओपनिंग के लिए 'हिटमैन' रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन आए। लेकिन मैच के पहले ओवर में ही भारतीय टीम को रोहित के रूप में बड़ा झटका लगा। रोहित बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए और इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।

बनाया अनचाहा रिकाॅर्ड
रोहित के वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब वह अपनी ही धरती पर किसी मैच में बिना खाता खोले आउट हुए हों। रोहित इससे पहले 197 पारियां खेल चुके थे, जिसमें वह 12 बार जीरो पर आउट हुए, लेकिन 22 शतक लगा चुके रोहित अपने घरेलू मैदान पर कभी भी जीरो पर आउट नहीं हुए हैं। वहीं रोहित अब जीरो पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह 13वीं बार माैका आया जब रोहित बिना खाता खोले आउट हुए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर 452 पारियों में 20 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।

यूं हुए आउट
आस्ट्रेलिया की तरफ से मैच का पहला ओवर पैट कमिंस फेंकने आए। कमिंस ने आते ही रोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। गेंद स्विंग हो रही थी। ऐसे में रोहित उन्हें पड़ने के लिए समय लेने लगे। कमिंस ने इसी बात का फायदा उठाते हुए खतरनाक गेंदें फेंकने का सिलसिला जारी रखा। ओवर की पहली 5 गेंदे रोहित खाली निकाल चुके थे। ऐसे में रोहित ने उनकी आखिरी गेंद पर शाॅट मारने के लिए उत्सुकता दिखाई जो महंगी पड़ गई। कमिंस ने आखिरी गेंद बाहर की ओर उछाल भरी रखी जिसपर रोहित थर्ड अंपायर की ओर शाॅट मारने के चक्कर में हवा में उड़ा बैठे। गेंद सीधी फिल्डर एडम जांपा के हाथों में गई और रोहित अपना विकेट गंवा बैठे।
विराट कोहली का नाम बदलकर अनुष्का शर्मा ने की थी शादी, खुल गया ये राज

पहले करते थे कंगारूओं की धुनाई
इससे पहले रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। टीम इंडिया के 'हिटमैन' ने 2017 की घरेलू श्रृंखला के दो मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो मैचों में 204 रन बनाए थे। उन्होंने 102.00 की औसत से कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। रोहित ने 109 गेंदों में 125 रनों की तेज पारी खेली थी लेकिन मौजूदा श्रृंखला में रोहित अपने प्राइम फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। हैदाराबाद ODI में उन्होंने 66 गेंदों में 37 रन बनाए जहां वो रनों के लिए संघर्ष करते दिखे जबकि नागपुर ODI में पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। पिता बनने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि रोहित डैडी हंड्रेड लगा पाएं लेकिन वो ऐसा करने में असफल हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
