रोमांचक मैच में राजस्थान की जीत
दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 143 रन बनाए थे जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने यूसुफ़ पठान की विस्फोटक बल्लेबाज़ी की मदद से लक्ष्य पाकर जीत हासिल की.
पाँचवें विकेट के रूप में राजस्थान के कप्तान शेन वॉर्न जब आउट हुए थे उस समय राजस्थान की जीत की राह मुश्किल लगने लगी थी मगर उसके बाद यूसुफ़ पठान ने सिर्फ़ 30 गेंदों में ही 62 रन बना दिए.
उनकी इस पारी में तीन चौके और छह छक्के शामिल थे.
उनका साथ दिया राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ ग्रेम स्मिथ ने जो 46 गेंदों में 44 रन बनाकर नॉट आउट रहे.
वॉर्न का विकेट 11वें ओवर में 64 रनों के स्कोर पर गिर गया था मगर उसके बाद से इन दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान को जीत दिला दी.
राजस्थान ने 18 ओवर और तीन गेंदों में 147 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. 143 के स्कोर पर यूसुफ़ पठान ने चौका जड़ा और राजस्थान की टीम जीत गई.
इसके पहले दिल्ली की ओर से एबी डिविलियर्स ने 40 गेंदों में 50 रन बनाए थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
